Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - भाजपा नेता द्वारा अपने ही पड़ोसी के ऊपर ताने गए तमंचे से दहशत में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की

आँवला - सिरौली ।नगर के मोहल्ला पंडा निवासी जीतू पांडेय द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कोतवाल को बताया कि उसका पड़ोस के ही सुरेश पांडेय से उसके परिवार का विवाद रहता है इसी क्रम में गत माह इसके पुत्र प्रिंस पांडेय ने अपने साथियों के साथ मुझे मारा इसके बाद कल में अपने घर के पास खड़ा था तभी सुरेश पांडेय
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - सिरौली ।नगर के मोहल्ला पंडा निवासी जीतू पांडेय द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कोतवाल को बताया कि उसका पड़ोस के ही सुरेश पांडेय से उसके परिवार का विवाद रहता है इसी क्रम में गत माह इसके पुत्र प्रिंस पांडेय ने अपने साथियों के साथ मुझे मारा इसके बाद कल में अपने घर के पास खड़ा था तभी सुरेश पांडेय व उनके पुत्र प्रिंस पांडेय अपने साथियों के साथ सफारी गाड़ी से उतरे और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर इन्होंने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देकर बोले तुझे हम जान से मार देंगे ।तू जानता नही है कि विधायक प्रतिनिधि हूँ मेरा कोई कुछ नहीं विगाड़ सकता। तहरीर में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।कोतवाल ने पूरे मामले की जाँच कराकर करवाई करने की बात कही । रिपोर्टर - परशुराम वर्मा