Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

बरेली - पुलिस से शिकायत करने पर दबंग दे रहे धमकी दबंगों की दबंगई से गरीब व्यक्ति गांव से पलायन करने को मजबूर।

दबंगो ने खंड़जे पर खोखा रखकर किया अतिक्रमण रास्ता किया बन्द बरेली - अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कला मझरा गौंटिया के रामबहादुर पुत्र हुलासी ने थाना अलीगंज में दिये शिकायतीपत्र में बताया है कि उसके मकान के दरबाजे के सामने सरकारी खड़ंजे पर पड़ोस के ही सुनील ने खोखा रखकर उसका निकास बन्द कर दिया है। रा
Share:
बरेली - पुलिस से शिकायत करने पर दबंग दे रहे धमकी दबंगों की दबंगई से गरीब व्यक्ति गांव से पलायन करने को मजबूर।
Read in your preferred language.

दबंगो ने खंड़जे पर खोखा रखकर किया अतिक्रमण रास्ता किया बन्द

बरेली - अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कला मझरा गौंटिया के रामबहादुर पुत्र हुलासी ने थाना अलीगंज में दिये शिकायतीपत्र में बताया है कि उसके मकान के दरबाजे के सामने सरकारी खड़ंजे पर पड़ोस के ही सुनील ने खोखा रखकर उसका निकास बन्द कर दिया है।
रामबहादुर ने बताया सुनील, अमरपाल, रक्षपाल व अन्य दबंग पृवृत्ती के लोग हैं इन लोगों से उन्हें जानमाल का खतरा है ये लोग कभी भी उन्हें किसी पृकार की हानि पहुंचा सकते हैं दबंग रोजाना उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिस कारण वह गांव से पलायन करने को मजबूर है
रामबहादुर ने उनके दरबाजे के सामने सरकारी खंड़जे अतिक्रमण कर रखे खोखा को हटाने व सुनील व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की थानाध्यक्ष अलीगंज से गुहार लगाई है देखने बाली बात होगी कि गरीब को न्याय मिल पाता है या नहीं।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा