Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली : आँवला तहसील में प्राइवेट अस्पताल सिटी केयर ने डीलीवरी के समय नवजात शिशु की ली एक और जान जज्चा की हालत बिगड़ी जिला अधिकारी से की शिकायत

बरेली : आँवला नगर में प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के समय बच्चा मरने तथा महिला की हालत बिगड़ने की डीएम से शिकायत की है। ग्राम बरसेर सिकंदरपुर के ऋषि पाल सिंह द्वारा जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की है ।डीएम साहब को दिये पत्र में पी
Share:
Read in your preferred language.

बरेली : आँवला नगर में प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के समय बच्चा मरने तथा महिला की हालत बिगड़ने की डीएम से शिकायत की है। ग्राम बरसेर सिकंदरपुर के ऋषि पाल सिंह द्वारा जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की है ।डीएम साहब को दिये पत्र में पीड़ित ने बताया कि बीती 22 अगस्त को उसने गर्भवती अवस्था मे अपनी पत्नी को डिलीवरी हेतु आँवला के सिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ अस्पताल के स्टाफ ने उसकी पत्नी का परीक्षण कर इस आश्वासन के साथ भर्ती किया कि उसकी नॉर्मल डिलीवरी होगी और उससे 10 हजार रुपए जमा कराकर सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिये ।डिलिवरी में उसके मरा हुआ बच्चा पैदा होने के आधे घंटे बाद उसकी पत्नी की अस्पताल से छुट्टी कर दी इस बीच उसका बच्चा भी जाता रहा और उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है । होश आने पर उसकी पत्नी ने अस्पताल की नर्स तथा दाई पर डिलीवरी के समय गंभीर आरोप लगाते हुए बच्चे की मौत का कारण अस्पताल स्टाफ की लापरवाही बताया पीड़ित व्यक्ति ने डीएम साहब से जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा