Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

बरेली - विशारतगंज थाना क्षेत्र में घर मे घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म।

आँवला तहसील क्षेत्र में दुष्कर्म बलात्कार आदि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं आपको बता दें ऐसा ही एक मामला जनपद बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने आया है जहां पीड़ित किशोरी व परिजनों का आरोप है 12 सितम्बर को पीड़ित किशोरी के परिजन किसी रिश्तेदारी मे गये हुये थे घर पर अपनी किश
Share:
बरेली - विशारतगंज थाना क्षेत्र में घर मे घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म।
Read in your preferred language.

आँवला तहसील क्षेत्र में दुष्कर्म बलात्कार आदि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं आपको बता दें ऐसा ही एक मामला जनपद बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने आया है जहां पीड़ित किशोरी व परिजनों का आरोप है 12 सितम्बर को पीड़ित किशोरी के परिजन किसी रिश्तेदारी मे गये हुये थे घर पर अपनी किशोरी को अकेला छोड़ गये थे आरोप है कि तब उनकी नाबालिक लड़की घर में अकेली थी तभी मौका पाकर गांव का आकिव पुत्र नन्हे रात्रि करीब 10:00 बजे किशोरी के घर में घुस गया और तमंचे के बल पर किशोरी का बलात्कार किया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया किशोरी के माता-पिता जब घर वापस आए तो किशोरी ने सारी बातें बताईं जब घटना की शिकायत लेकर किशोरी के माता-पिता आरोपी आकिव के घर गए तो आकिव के परिवार के लोग गालियां देने लगे और कहने लगे कि अगर इसकी शिकायत थाने में की तो सभी को जान से मार डालेंगे पीड़ित किशोरी व परिजनों का आरोप है कि थाने मे तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । तो इसकी शिकायत एसएसपी बरेली से कर न्याय की गुहार लगाई है
खबर लिखे जाने तक पीड़ित की कोई कार्यवाही नहीं हुई है।