Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - कस्बा सिरौली में कोरोना संक्रमण महामारी की चपेट में आकर प्रतिष्ठित किराना व्यापारी की मौत

आँवला - कस्बा सिरौली में कोरोना की चपेट में आकर नगर के किराना व्यापारी एंव नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के पिता रामौतार गुप्ता का निधन हो गया वह 75 साल के थे आज उनका बाबा कैलाशगिरी रामगंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया मुख्य अग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव गुप्ता ने दी । लगभग एक साल स
Share:
बरेली  - कस्बा सिरौली में  कोरोना संक्रमण महामारी   की चपेट में आकर  प्रतिष्ठित किराना व्यापारी की मौत
Read in your preferred language.

आँवला - कस्बा सिरौली में कोरोना की चपेट में आकर नगर के किराना व्यापारी एंव नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के पिता रामौतार गुप्ता का निधन हो गया वह 75 साल के थे आज उनका बाबा कैलाशगिरी रामगंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया मुख्य अग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव गुप्ता ने दी । लगभग एक साल से खराब स्वास्थ्य के कारण श्री गुप्ता अपना कारोबार छोड़कर घर मे ही रहते थे ।इस बीच दो दिन पहले इतवार के दिन उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां जांच रिपोर्ट आने पर उन्हें क्रोना पाजिटिव घोषित कर दिया गया ।इसके बाद इलाज के दौरान कल रात उनकी मौत हो गई ।सिरौली में इस क्रोना बीमारी से हुई पहली मौत से नगर में आज लोगों में दहशत का माहौल देखा गया । यहां खास बात तो लोगों में चर्चा की यह देखी गई कि वह गत वर्ष से घर से बाहर ही नहीं निकले और क्रोना की चपेट में आ गए ।उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई ।और उनके दाह संस्कार में गिने चुने लोग ही पहुंचे रिपोर्टर - परशुराम वर्मा