Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

बरेली: रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकरपुर गही में वैक्सीन से दो भैंसों की मृत्यु का लगाया आरोप।

बरेली/आंवला/रामनगर - रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकरपुर गही में वैक्सीन से दो भैंसों की मृत्यु का लगाया । रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चकरपुर गई के कमलेश सिंह ने बताया कि रविवार को एक भैंस हमारी बीमार हो गई थी जिसकी दवाई के लिए रामनगर से एक डॉक्टर बुलाए थे जिन्होंने उस भैंस के लिए दवाई दी
Share:
बरेली: रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकरपुर गही में वैक्सीन से दो भैंसों की मृत्यु का लगाया आरोप।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला/रामनगर - रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकरपुर गही में वैक्सीन से दो भैंसों की मृत्यु का लगाया ।
रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चकरपुर गई के कमलेश सिंह ने बताया कि रविवार को एक भैंस हमारी बीमार हो गई थी जिसकी दवाई के लिए रामनगर से एक डॉक्टर बुलाए थे जिन्होंने उस भैंस के लिए दवाई दी बाकी अन्य तीन भैंसों के लिए उन्होंने कहा गला घोट व पका के लिए टीकाकरण चल रहे है आप टीका लगवा लीजिए उन्होंने तीनों भैंसों के लिए टीकाकरण किया और टीकाकरण के 18 घंटे के बाद जो हमारी बड़ी भैंस थी वह मर गई व कल दिन मंगलवार की रात को एक दो साल की पड़िया भी खत्म हो गई व तीसरी की हालत गंभीर है उन्होंने आरोप लगाया है कि वैक्सीनेशन होने के कारण भैंसों की मृत्यु हुई है। ब्लॉक के सरकारी डॉक्टर प्रीति पटवाल से संपर्क करना चाह संपर्क नहीं हो पाया वहीं जिस डॉक्टर ने वैक्सीनेशन किया था डॉक्टर बृजेश से जब बात की गई तो डॉ बृजेश ने बताया की हमें यह वैक्सीनेशन करने का निर्देश ब्लॉक की तरफ से दिया गया था और जो वैक्सीन है वह ब्लॉक से ही हमें उपलब्ध कराई गई थी जिसमें हमारे पास हरदासपुर चकरपुर दो गांव दिए गए जिसमें हमने 42 डोज वैक्सीन लगा चुके हैं अभी तक ऐसा कोई मामला या दिक्कत सामने नहीं आई है गांव चकरपुर में ही अन्य ग्रामीणों के यहां जैसे की अरवेश सिंह जुगेंद्र सिंह सिपट्टर सिंह राजपाल आदि के यहां भी भैंसों के वैक्सीन लगाई गई है।