Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

बरेली : आंवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र के देवसारा उर्फ संग्रामपुर में खेत में घेर कर मारपीट करने के मामले में पुलिस से शिकायत, वही गाली गलौज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

बरेली/आंवला - बरेली की तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर में खेत पर गिरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसकी एक वीडियो भी जमकर गाली-गलौज की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। थाना सिरौली के गांव देवसरा उर्फ संग्रा
Share:
बरेली : आंवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र के देवसारा उर्फ संग्रामपुर में खेत में घेर कर मारपीट करने के मामले में पुलिस से शिकायत, वही गाली गलौज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - बरेली की तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर में खेत पर गिरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसकी एक वीडियो भी जमकर गाली-गलौज की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
थाना सिरौली के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर निवासी रामेश्वर ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों सुबह में अपने पुत्र भानु प्रताप के साथ अपने खेत पर गया वहां गांव के ही विपक्षी पहले से मौजूद थे और मेरे पुत्र को खेत पर घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसने किसी तरह से वहां से भाग कर जान बचाई बताया विपक्षियों से पहले से नाली का विवाद चल रहा है। इसी के चलते रंजिश मानते हैं इससे पहले भी दो बार उक्त लोग झगड़ा कर चुके हैं। पीड़ित ने जान माल का खतरा होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं गाली गलौज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा