आँवला - तहसील परिसर से आये दिन गाडिय़ां चोरी हो रही हैं 14 दिनों में 2 गाडिय़ां चोरी हो गई . अभी तक कोई भी गाड़ी नहीं ढूंढ पाई है . 7/8/2020 थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बरसेर सिकंदरपुर की एक मोटरसाइकिल सीओ औफिस के सामने से चोरी हुई थी. जिसकी रिपोर्ट आँवला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई हैं. मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. वहीं थाना क्षेत्र अलीगंज के ग्राम अनिरुद्धपुर मजरा हाफिजगंज के नीलकमल पुत्र सियाराम ने बताया कि वह कल शुक्रवार तहसील आँवला में लेखपाल से किसी कार्य लेकर मिलने गया था. उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर यूपी 25 बी आर 1045 तहसील गेट के सामने खड़ी कर लॉक लगाकर लेखपाल से मिलने चला गया. जब वह वापस आया तो उस जगह से मोटरसाइकिल गायब थी. अज्ञात चोर उसका लॉक काट कर मोटरसाइकिल ले गए. नीलकमल ने आँवला कोतवाली में तहरीर दी.
UP News
बरेली - आँवला तहसील परिसर से 14 दिनों में 2 मोटरसाइकिल चोरी कोई भी खुलासा नहीं
आँवला - तहसील परिसर से आये दिन गाडिय़ां चोरी हो रही हैं 14 दिनों में 2 गाडिय़ां चोरी हो गई . अभी तक कोई भी गाड़ी नहीं ढूंढ पाई है . 7/8/2020 थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बरसेर सिकंदरपुर की एक मोटरसाइकिल सीओ औफिस के सामने से चोरी हुई थी. जिसकी रिपोर्ट आँवला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई हैं. मगर
Read in your preferred language.