Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

बहराइच : मोटर दुर्घटना तथा पारिवारिक वादों में लोक अदालत में निस्तारण हेतु आयोजित पहली प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

बहराइच : जनपद में 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु अजय कुमार श्रीवास्तव, मा0 पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच की अध्यक्षता में बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, उनके विद्वान अधिवक्तागण तथा याचीगण व उनके अधिवक्तागण के साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गे
Share:
बहराइच : मोटर दुर्घटना तथा पारिवारिक वादों में लोक अदालत में निस्तारण हेतु आयोजित पहली प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.
बहराइच : जनपद में 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु अजय कुमार श्रीवास्तव, मा0 पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच की अध्यक्षता में बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, उनके विद्वान अधिवक्तागण तथा याचीगण व उनके अधिवक्तागण के साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गेंदघर बहराइच में पहली प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गयी। श्रीमती शिखा यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा यह बताया गया कि प्री-ट्रायल बैठक में 20 वादों में सुलह-वार्ता करायी गयी, जिसमें 02 वादों मे सुलह-वार्ता सफल रही तथा 18 वादों में अग्रिम सुलह-वार्ता हेतु अगली तिथि दिनांक 03 मार्च 2022 नियत की गयी। मा. पीठासीन अधिकारी द्वारा विद्वान अधिवक्ताओं व बीमा कम्पनी के अधिकारीगण को निर्देषित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में करा लिया जाये। मा. पीठासीन अधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त विद्वान अधिवक्तागण एवं याचीगण इस बात का विषेश ध्यान रखे कि लोक अदालत में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का किसी प्रकार से उल्लंघन न होने दे। इस बैठक में अधिवक्ताओं से लोक अदालत को सफल बनाने में आ रही बाधाओं के बारे में पूछा गया तथा इस संबंध में उनके सुझाव भी लिये गये।