Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
Lifestyle

बेबी काॅर्न को बनाएं इस अंदाज में, हर किसी के मुंह में आ जाएगा पानी

अमूमन लोग बेबी काॅर्न को कई सब्जियों में डालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप नाश्ते में कुछ चटाकेदार खाने का मन बना रहे हैं तो स्पाइसी बेबी काॅर्न बनाकर देखिए। चंद मिनटों में बनने वाली यह रेसिपी खाने में बेहद ही लजीजदार होती है। तो चलिए जानते हैं बेबी काॅर्न बनाने की विधि के बारे में- बेबी काॅर्न स्पाइसी ब
Share:
बेबी काॅर्न को बनाएं इस अंदाज में, हर किसी के मुंह में आ जाएगा पानी
Read in your preferred language.
अमूमन लोग बेबी काॅर्न को कई सब्जियों में डालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप नाश्ते में कुछ चटाकेदार खाने का मन बना रहे हैं तो स्पाइसी बेबी काॅर्न बनाकर देखिए। चंद मिनटों में बनने वाली यह रेसिपी खाने में बेहद ही लजीजदार होती है। तो चलिए जानते हैं बेबी काॅर्न बनाने की विधि के बारे में- बेबी काॅर्न स्पाइसी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में स्वादानुसार नमक, मैदा, कॉर्नफ्लोर और पानी डालकर को मिक्स करके पतला घोल बना लें। पैन में तेल गर्म करें। अब बेबी कार्न स्लाइस को मैदा मिक्चर में डिप करके क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन फ्राई करें। फ्राई करने के बाद इसे निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर रख दें, ताकि एक्सट्रा ऑयल निकल जाए। दूसरे पैन में तेल गर्म करें। इब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। फिर इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर पकाएं। मसाला फ्राई करने के बाद इसमें फ्राई बेबीकॉर्न, चिली सॉस, टोमैटो सॉस, वाइट विनेगर, सोया सॉस, अजीनोमोटो, वाइट पेपर पाउडर और थोड़ा-सा नमक डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं। आपके टेस्टी-टेस्टी बेबी कॉर्न स्पाइसी बनकर तैयार है। अब आप इसे हरी सॉस या कैचअप के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।