Tuesday, 15 September 2026 | 12:56 PM
मनोरंजन

बाबिल ने सपने में देखा पिता इरफान खान को, दर्दनाक पोस्ट-आपके बिना इसका क्या मतलब है बाबा?

बॉलीवुड के लिए साल 2020 दर्दनाक रहा। खासकर जब इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबर ने कई फैंस का दिल तोड़ दिया। दिवंगत अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अपैल 2020 को हुआ। इरफान के परिवार ने इस समय में खुद को संभाला। फैंस के लिए इरफान के बेटे बाबिल लगातार कई पोस्ट शेयर करते रहते
Share:
बाबिल ने सपने में देखा पिता इरफान खान को, दर्दनाक पोस्ट-आपके बिना इसका क्या मतलब है बाबा?
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के लिए साल 2020 दर्दनाक रहा। खासकर जब इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबर ने कई फैंस का दिल तोड़ दिया। दिवंगत अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अपैल 2020 को हुआ। इरफान के परिवार ने इस समय में खुद को संभाला। फैंस के लिए इरफान के बेटे बाबिल लगातार कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अपने पिता से जुड़ी कई याद बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।

हाल ही में बाबिल ने पिता की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है और बताया है कि वो अभी भी उनके सपनों में आते हैं। इरफान की जो तस्वीर बाबिल ने शेयर की है उसमें वह काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। बाबिल ने इमोशनल कैप्शन के साथ लिखा है कि क्योंकि मेरे सपनों ने मुझे आपके इस दुनिया को छोड़ जाने का कोई ज्ञान नहीं है। आज मेरे सपने में आपने मुझसे कहा कि आप मुझे छोड़कर जाने वाले हैं।

और फिर मुझे लंबे समय तक पकड़ रखा । मेरी आंख इस वजह से खुल हई, क्योंकि मेरा फोन बजा और मुझे एक्टिंग के लिए एक प्रस्ताव मिला, एक और फिल्म मिली। अब आपके बिना इसका क्या मतलब है बाबा? इससे अच्छा मैं सपने ही देखता रहूं। आंसुओंं की वजह से टाइप करना मुश्किल हो जाता है। कोई ऐसे लोगों के लिए फोन का आविष्कार करे, जो बहुत रोते हैं। बता दें कि बाबिल के इस भावुक पोस्ट पर इरफान के फैंस तेजी से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।