Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
Entertainment

आयुष्मान ताहिरा संग होना चाहते हैं बूढ़ा

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रविवार को अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 125 साल पूरे होने का जश्न, शायद और भी ज्यादा। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें कई सदियों से जानता हूं। हमारा ये बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकत
Share:
आयुष्मान ताहिरा संग होना चाहते हैं बूढ़ा
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रविवार को अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, 125 साल पूरे होने का जश्न, शायद और भी ज्यादा। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें कई सदियों से जानता हूं। हमारा ये बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकता। तुम मेरी साथी, लवर, पर्सनल स्टैंडअप कॉमेडियन, कोच और मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना चाहता हूं। मुझे पता है कि यह बहुत मजेदार होगा। हैप्पी एनिवर्सरी ताहिरा कश्यप।

इस पोस्ट के साथ आयुष्मान ने एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें आयुष्मान खुराना ताहिरा कश्यप को पीठ पर उठाए हुए हैं। तस्वीर में ताहिरा पिंक हूडी में दिखाई दे रही हैं, वहीं आयुष्मान ने वाइट टी-शर्ट के साथ गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान और ताहिरा ने नवंबर 2008 में शादी की। उनके दो बच्चे हैं, जिसका नाम विराजवीर और वरुष्का है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ