Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
मनोरंजन

ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के 'परिवार' के साथ आयरा खान ने मनाई दिवाली

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl तस्वीरें में आयरा खान को नूपुर शिखारे और उनकी मां के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता हैl आयरा खान ने नूपुर शिखार
Share:
ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के 'परिवार' के साथ आयरा खान ने मनाई दिवाली
Read in your preferred language.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl तस्वीरें में आयरा खान को नूपुर शिखारे और उनकी मां के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता हैl आयरा खान ने नूपुर शिखारे और प्रीतम शिखारे के साथ दिवाली मनाई हैl

नूपुर ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को ट्रेडिशनल वियर पहने तस्वीरें शेयर की हैl फोटो में आयरा खान को साड़ी पहने हुए देखा जा सकता हैl इसके साथ उन्होंने लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा हैl वही नूपुर शिखारे ने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा है और उन्होंने भगवे रंग की धोती पहन रखी हैl वहीं उनकी मां ने साड़ी पहन रखी हैl तीनों ने घर के अंदर फोटो खिंचाई हैl तीनों एक सोफा सेट के आगे खड़े नजर आ रहे हैंl

तस्वीरें शेयर करते हुए आयरा खान के ब्वॉयफ्रेंड ने लिखा है, 'कपड़े पहने, मुस्कुराइए और कैमरे को देखकर चीज कहिएl' इसके साथ उन्होंने दिवाली और फायर वर्क इमोजी भी शेयर की हैl इसपर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैंl वहीं कई लोग उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैंl एक फैन ने लिखा है, 'अच्छी फैमिली हैl' वहीं एक ने लिखा है, 'आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं, दीपावली की शुभकामनाएंl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आप लोग बहुत अच्छे हैंl'

आयरा और नूपुर इंस्टाग्राम पर अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैंl पिछले महीने नूपुर ने एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें आयरा खान उनके हाथ पर टैटू बनाते नजर आ रही थीl वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं कुछ नहीं कर सकताl इस टैटू को 1 वर्ष हो गए हैंl आपका इसे बनाने के लिए धन्यवादl कौन यह कहेगा कि यह आपका पहला टैटू हैl' आयरा खान ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी हैl उन्होंने लिखा है, 'मैं तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूंl'