Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
मनोरंजन

सालों बाद होगीआयशा जुल्का की पर्दे पर वापसी, इस वजह से सिनेमा से बनाई थी दूरी

सालों बाद होगीआयशा जुल्का की पर्दे पर वापसी, इस वजह से सिनेमा से बनाई थी दूरी बड़े पर्दे पर सलमान खान (Salman Khan) की पहली बार हीरोइन बनीं आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) को लोगों ने खूब प्यार दिया. साल 1991 में उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘खिलाड़ी’और ‘जो जीता
Share:
सालों बाद होगीआयशा जुल्का की पर्दे पर वापसी, इस वजह से सिनेमा से बनाई थी दूरी
Read in your preferred language.

सालों बाद होगीआयशा जुल्का की पर्दे पर वापसी, इस वजह से सिनेमा से बनाई थी दूरी

बड़े पर्दे पर सलमान खान (Salman Khan) की पहली बार हीरोइन बनीं आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) को लोगों ने खूब प्यार दिया. साल 1991 में उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘खिलाड़ी’और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम कमाया. लेकिन कुछ सालों के बाद ये स्टारडम अचानक से गायब हो गया. 1999 के बाद, उन्होंने फिल्मों से धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी. सालों की इस दूरी के बाद एक बार फिर आयशा पर्दे पर नजर आने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में बताया कि आखिर वो कौन सा कारण था, जिसके वजह से वह सिनेमा से दूर हुईं.

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) ने उस समय सिनेमा से दूरी बनाई, जब उनकी करियर पीक पर था. बॉलीवुड की गलियों के दूरी बनाने के बाद उन्होंने शादी की और बिजनेस करने लगी. लेकिन अब वह जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. वह Where Are They series से पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं.

पर्दे से इसलिए बनाई दूरी
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने इतने लंबे समय तक पर्दे से दूरी बनाई रखी. आयशा ने बताया इसका कारण था उन्हें परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रोल्स का न मिलना रहा.

हर फिल्म में मिल रहा था एक सा रोल
वह फिल्मों में काम तो कर रही थीं लेकिन हर फिल्म में लगभग एक जैसा किरदार उनके अंदर बोरियत ला रहा था. इस वजह से उन्होंने फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने शादी कर अपनी नई पारी शुरू कर दी.

आयशा जुल्का ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. फिल्मी दुनिया से गायब होने के बाद आयशा ने बिजनेस फील्ड में खूब नाम कमाया है.