Tuesday, 15 September 2026 | 6:40 AM
उत्तर प्रदेश

औरैया: बाइक सवार ने सिपाही को गोली मारी।

औरैया: एरवा कटरा थाना अंतर्गत बरौना कला चौकी पर तैनात सिपाही को गश्त के दौरान बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। शाम करीब 8:00 बजे सिपाही देवेश कुमार अपने साथ एक अन्य सिपाही को लेकर गश्त पर थे।उसी समय दो बाइक सवारों से शक के आधार पर कुछ पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ के दौरान बाइक पर पीछे बैठे अज्ञात
Share:
Read in your preferred language.

औरैया: एरवा कटरा थाना अंतर्गत बरौना कला चौकी पर तैनात सिपाही को गश्त के दौरान बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। शाम करीब 8:00 बजे सिपाही देवेश कुमार अपने साथ एक अन्य सिपाही को लेकर गश्त पर थे।उसी समय दो बाइक सवारों से शक के आधार पर कुछ पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ के दौरान बाइक पर पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति ने असलहा से सिपाही देवेश के जांघ में गोली मार दी जिससे सिपाही तुरंत गिर गया। सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सिपाही को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई रिफर कर दिया गया। आजकल पोलिस प्रशासन पर इस तरह हमले होने से सरकार के सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही है।पुलिस के ऊपर अपराधी निडर होकर हमले कर रहे हैं तो जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी।सरकार के सुरक्षा के प्रवंधो को धता बताते हुए अपराधी निडर होकर अपराध करते जा रहे हैं।