Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Sports

अशंथा का श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा, क्यों, वजह जानने के लिए पढ़ें यह खबर

श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशंथा दे मेल ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह श्रीलंका टीम के प्रबंधक पद से भी हट गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले दे सिल्वा ने कहा कि हम अशंथा के फैसले का सम्मान करते हैं और श्रीलंका टीम की चयन समिति के अध्यक्ष कार्यक
Share:
अशंथा का श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा, क्यों, वजह जानने के लिए पढ़ें यह खबर
Read in your preferred language.

श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशंथा दे मेल ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह श्रीलंका टीम के प्रबंधक पद से भी हट गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले दे सिल्वा ने कहा कि हम अशंथा के फैसले का सम्मान करते हैं और श्रीलंका टीम की चयन समिति के अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान श्रीलंका क्रिकेट को दी सेवा के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

उल्लेखनीय है कि 61 वर्षीय अशंथा इंग्लैंड और वेल्स में 2019 विश्व कप के बाद से यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। दिसंबर 2020 में उन्हें दोबारा श्रीलंका के सात सदस्यीय राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले उन्होंने 2012 और 2018 में भी चयन समिति के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अशंथा ने श्रीलंका के लिए 17 टेस्ट और 57 एक दिवसीय मैच खेले हैं।