Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने बताया, कैसे सुधरा पिता बोनी से रिश्ता, जाह्नवी और खुशी का था बड़ा हाथ

बोनी कपूर की शादी मोना शौरी से हुई थी। शादीशुदा बोनी का दिल श्रीदेवी पर आ गया और दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने पिता के साथ रिश्ते सुधरने का क्रेडिट अपनी हाफ-सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी को दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग
Share:
अर्जुन कपूर ने बताया, कैसे सुधरा पिता बोनी से रिश्ता, जाह्नवी और खुशी का था बड़ा हाथ
Read in your preferred language.

बोनी कपूर की शादी मोना शौरी से हुई थी। शादीशुदा बोनी का दिल श्रीदेवी पर आ गया और दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने पिता के साथ रिश्ते सुधरने का क्रेडिट अपनी हाफ-सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी को दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए।

Harper's Bazaar India को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, मैं अपने पिता के साथ उतना नहीं रहा जितना चाहता था। मुझसे कहा जाता था कि मैं उनकी तरह हूं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। जाह्नवी और खुशी से मिलने और बैरियर टूटने के बाद अब मैं उनके साथ और सच्चा रिश्ता बना पाया हूं। हम सभी ने अपने कई डरों का सामना किया। अर्जुन ने बताया, मैं अपने पिता को अब ज्यादा प्यार करता हूं जिसकी वजह वे दोनों हैं। अगर जाह्नवी और खुशी से मेरी ऐसी इक्वेशन नहीं होती तो कई चीजें मन में रहतीं। 

अर्जुन ने पहले कहा था कि वह समझते हैं कि बोनी को श्रीदेवी से प्यार क्यों हुआ होगा। उन्होंने कहा था कि वह नहीं कह सकते कि उस वक्त जो उनके परिवार के साथ हुआ वो सही था। फिल्म कम्पेनियन से बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा था, आप किसी से प्यार करते थे और इसके बाद भी आपको किसी से प्यार हो सकता है। इसे समझा जाना चाहिए। मैं ये नहीं कह सकता कि जो मेरे पिता ने किया वो सही था क्योंकि बच्चे के तौर पर मुझे इसके नतीजे भुगतने पड़े लेकिन अब जब मैं एक बड़े इंसान के तौर पर देखता हूं तो समझता हूं।