Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
Entertainment

Arjun Kapoor Birthday Special: मलाइका अरोड़ा से लेकर अर्पिता खान को कर चुके हैं डेट

अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन हैl अर्जुन कपूर अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैंl वह इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl इसके अलावा अर्जुन कपूर के और भी कई अफेयर रहे हैंl अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैंl वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के
Share:
Arjun Kapoor Birthday Special: मलाइका अरोड़ा से लेकर अर्पिता खान को कर चुके हैं डेट
Read in your preferred language.
  • अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन हैl अर्जुन कपूर अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैंl वह इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl इसके अलावा अर्जुन कपूर के और भी कई अफेयर रहे हैंl अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैंl वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के सौतेले भाई हैंl अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया हैl उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया थाl इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में दी हैंl इनमें गुंडे, टू स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्में शामिल हैl अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैंl
  • खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर सलमान खान की सबसे छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैंl दोनों ने एक-दूसरे को करीब 2 वर्षों तक डेट किया थाl इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया थाl अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा एकमात्र गंभीर रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ थाl मैं उन्हें तब डेट कर रहा था, जब मैं 18 वर्ष का था और यह 2 वर्षों तक चला थाl मैं सलमान खान से डरता थाl मैं अर्पिता खान को डेट कर रहा हूं, यह बात पूरे परिवार को मैंने ही बताई थीl मैं चाहता था कि उन्हें सबसे पहले मुझसे ही पता चलेl वे लोग मेरे प्रति दयालु रहेl सलमान खान रिश्तों का सम्मान करते हैंl वह हमेशा मेरी साइड लेते थेl'
  • कहा जाता है कि अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा को डेट कर चुके हैंl दोनों ने इशकजादे फिल्म से डेब्यू किया थाl इसके चलते दोनों में खास दोस्ती थीl दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं कियाl हालांकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखी जा सकती थीl 
  • अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैंl अर्जुन कपूर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने अफेयर के बारे में बताते हुए कहा था, 'कुछ रिश्ते दूर तक चलते हैं और कुछ फिल्म खत्म होने के बाद खत्म हो जाते हैl वे अपने रास्ते चले जाते हैंl मुझे आज भी सोनाक्षी सिन्हा पसंद हैl हालांकि ऐसा बताया जाता है कि हम एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैंl जो कि गलत बात हैl हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैंl हम दोनों पर कोई दबाव नहीं हैl'
  • अर्जुन कपूर इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl दरअसल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका हैl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों की काफी तस्वीरें वायरल होती हैंl दोनों एक-दूसरे के घर पर भी नजर आते हैंl यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।