Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
मनोरंजन

गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के साथ मनाया क्रिसमस,

क्रिसमस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया और खूब एन्जॉय किया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इस बीच अर
Share:
गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के साथ मनाया क्रिसमस,
Read in your preferred language.

क्रिसमस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया और खूब एन्जॉय किया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इस बीच अर्जुन और मलाइका ने भी साथ में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर मलाइका अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। मलाइका, स्कर्ट में बेहद प्यारी दिख रही थीं।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज- वीडियोज में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मलाइका स्कर्ट पहने हुए बहुत प्यारी दिख रही हैं, वहीं उनका बेटे अरहान खान भी काफी कूल नजर आ रहे हैं।
एक ओर जहां क्रिसमस को मलाइका ने बेटे अरहान के साथ एन्जॉय किया तो वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके घर पहुंचे। अर्जुन कपूर के फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जहां वो मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट हुए। अर्जुन कपूर रेड एंड ब्लैक में एक दम स्वैगर लग रहे थे।
याद दिला दें कि हाल ही में अर्जुन और मलाइका मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे थे। कपल के सोशल मीडिया पर खूब फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। एक ओर जहां दोनों रोमांस करते दिखे थे तो वहीं दूसरी ओर स्विमिंग पूल के अंदर एक्सरसाइज करते भी नजर आए थे। बता दें कि मलाइका और अर्जुन की शादी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि कि मलाइका अरोड़ा अपने जोरदार डांस के साथ ही साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने छोटे- छोटे वीडियोज शेयर करते हुए फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। मलाइका जिम के साथ ही योगा और पिलाटे भी करती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मलाइका अलग- अलग योग बताती हैं और साथ ही उनके फायदे भी। मलाइका के इन वीडियोज को फैन्स पसंद करते हैं।