Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
मनोरंजन

Anushka Sharma ने विराट कोहली को सबके सामने किया लिफ्ट, क्रिकेटर के मुंह से निकला ‘ओ तेरी..दोबारा करना’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल में से एक हैं। अनुष्का-विराट की हर एक्टिविटी पर लोगों की ख़ास नज़र रहती है। यही वजह है कि अनुष्का-विराट के पोस्ट सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से इंटरेक्शन के लिए नए
Share:
Anushka Sharma ने विराट कोहली को सबके सामने किया लिफ्ट, क्रिकेटर के मुंह से निकला ‘ओ तेरी..दोबारा करना’
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल में से एक हैं। अनुष्का-विराट की हर एक्टिविटी पर लोगों की ख़ास नज़र रहती है। यही वजह है कि अनुष्का-विराट के पोस्ट सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से इंटरेक्शन के लिए नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने फैंस के साथ अपना और विराट का एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

देखने से पता चल रहा है कि ये पुराना वीडियो है जब अनुष्का और विराट किसी एड की शूटिंग कर रहे होंगे। वीडियो में अनुष्का, विराट को लिफ्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं जिसे देखकर ख़ुद विराट भी हैरान रह जाते हैं और उनसे दोबारा लिफ्ट करने के लिए कहते हैं। वीडियो में विराट कोहली किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं और अनुष्का उन्हें पीछे से पकड़े हुए दिख रही हैं। तभी अचानक अनुष्का, विराट को लिफ्ट कर लेती हैं जिसे देखकर क्रिकेटर दंग रह जाते हैं और बोलते हैं ‘ओ तेरी... दोबारा करना’। इसके बाद विराट, अनुष्का से दोबारा उन्हें लिफ्ट करने के लिए कहते हैं और एक्ट्रेस उन्हें दोबारा उठाती हैं और खुश हो जाती हैं। 

आपको बता दें कि अनु्ष्का और विराट हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने दो महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम है 'वमिका'। प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का सोशल मीडिया के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी एक्टिव रही थीं। वहीं डिलीवरी के बाद दो महीना के ब्रेक लेकर एक्ट्रेस फिर से काम पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में अनु्ष्का की कुछ फोटोज़ सामने आई थीं जिनमें वो अपनी वैनिटी वैन में से उतरती दिख रही हैं।