Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने पार्क में मनाया वामिका का 6th मन्थ बर्थडे, यहां देखें दिल को छू लेने वाली PHOTOS

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका अब 6 महीने की हो गईं हैं। 11 जुलाई को अनुष्का और विराट ने मिलकर बेटी का मन्थ बर्थडे मनाया। इस मौके पर पार्क में दोनों पैरेंट्स ने वामिका के साथ खूब मस्ती की। बर्थडे की कुछ फोटोज अनुष्का ने शेयर ने की जिसमें उनका नन्ही परी की झलक नजर आ रही है। इन फोटो
Share:
अनुष्का शर्मा ने पार्क में मनाया वामिका का 6th मन्थ बर्थडे, यहां देखें दिल को छू लेने वाली PHOTOS
Read in your preferred language.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका अब 6 महीने की हो गईं हैं। 11 जुलाई को अनुष्का और विराट ने मिलकर बेटी का मन्थ बर्थडे मनाया। इस मौके पर पार्क में दोनों पैरेंट्स ने वामिका के साथ खूब मस्ती की। बर्थडे की कुछ फोटोज अनुष्का ने शेयर ने की जिसमें उनका नन्ही परी की झलक नजर आ रही है।

इन फोटोज में अनुष्का पिकनिक मैट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और वामिका उनके ऊपर आराम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने नीली जींस के साथ एक गुलाबी शर्ट पहनी है, अपनी बेटी को बादलों में कुछ दिखा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वामिका को विराट की गोद में दिखाया गया है। वह उन्हें हग दे रहे हैं और उनकी प्रिंसेस पिंक बूट्स के साथ पिंक और पीच स्ट्राइप्ड फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। फूलों से सजे केक की फोटो में हैं।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।' विराट और अनुष्का के फैन्स को तो जैसे इन्हीं तस्वीरों का इंतजार था। सभी सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं।

हाल ही में एक फैन ने विराट कोहली से वामिका की तस्वीरें भी मांगी थीं। वहीं एक फैन ने एएमए सत्र के दौरान पूछा 'वामिका का अर्थ क्या है? वो कैसी है? क्या हम उसकी एक झलक देख सकते हैं,"। विराट ने जवाब दिया, "वामिका देवी दुर्गा का दूसरा नाम है। नहीं, हमने एक जोड़े के रूप में फैसला किया है। हमारे बच्चे को सोशल मीडिया के सामने उजागर न करने के लिए, इससे पहले कि उसे यह समझ हो कि सोशल मीडिया क्या है और वह अपनी पसंद खुद बना सकती है। ”