Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
मनोरंजन

अनुराग कश्यप की बेटी ने 14 की उम्र में किया था पहला किस, ऐसा रहा था आलिया का एक्सपीरियंस

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप जितने बेबाक हैं उनकी बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर उतनी ही पॉपुलर। आलिया अपने फैन्स से खुलकर बात करती हैं चाहते बॉयफ्रेंड हो या प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर वो उतनी ही बिंदास हैं। वहीं, हाल ही में आलिया ने अपने फर्स्ट किस के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसकी वज
Share:
अनुराग कश्यप की बेटी ने 14 की उम्र में किया था पहला किस, ऐसा रहा था आलिया का एक्सपीरियंस
Read in your preferred language.

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप जितने बेबाक हैं उनकी बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर उतनी ही पॉपुलर। आलिया अपने फैन्स से खुलकर बात करती हैं चाहते बॉयफ्रेंड हो या प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर वो उतनी ही बिंदास हैं। वहीं, हाल ही में आलिया ने अपने फर्स्ट किस के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसकी वजह से वो खबरों में आ गई हैं। आलिया के मुताबिक पहला किस उनके लिए बहुत बुरा एक्सपीरियंस था।

आलिया ने कहा- 'मैं 14 साल की थी और ये अब तक का सबसे खराब अनुभव था। मेरी वजह से... क्योंकि मैं इसके बाद भाग गई, मैं बहुत शर्मीली थी। मैंने उसे छोड़ा और वहां से भागी'। आलिया ने टीनएज में अपनी पहली डेट के बारे में भी बताया। वो कहती हैं- 'वो मेरा पहला बॉयफ्रेंड था और मैं 13 साल की थी। मुझे याद है कि उस वक्त मेरी बेस्ट फ्रेंड भी मेरे बॉयफ्रेंड के बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रही थी। तो हमनें स्टारबक्स में डबल डेट रखी थी। वहां पर हमारे दो और दोस्त भी ब्लैक हुडी पहन कर हमें स्टॉक करने आए थे'।

पिछले दिनों आनुराग कश्यप अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आए, यहां उन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। इस इंटरव्यू के बाद आलिया को आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा।