Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

तस्वीरें शेयर कर बोले अनुपम खेर,- 'मुझे ठीक करने की कोशिश न करें'

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी कुछ तस्वीरें और फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया है कि वो अपने दुख और उदासी को कैसे दूर करते हैं।
Share:
तस्वीरें शेयर कर बोले अनुपम खेर,- 'मुझे ठीक करने की कोशिश न करें'
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी कुछ तस्वीरें और फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया है कि वो अपने दुख और उदासी को कैसे दूर करते हैं।

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें से पहली तस्वीर में अनुपम खेर हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। अन्य दो तस्वीरों में अनुपम खेर चलते चले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गहरे नीले रंग की शर्ट और उसी रंग की जींस पहनी हुई है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने उदासी को भगाने का तरीका बताया है।

अनुपम खेर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कृपया मुझे ठीक करने की कोशिश न करें। प्लीज समझो कि हर किसी की तरह मैं भी दुखी हो जाता हूं। इसलिए मैं दुनिया से अपने आप को कुछ समय के लिए दूर कर लेता हूं और जब बेहतर महसूस करने लगता हूं तो वापस आ जाता हूं।' अनुपम खेर की इन तस्वीरों पर अब उनके फैंस भी कमेंट कर रहे हैं

बता दें कि बीते दिन अनुपम खेर ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की क्रू की एक लाइन प्रोड्यूसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। अनुपम खेर ने सराहना की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी की है।