Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Politics

गुस्से में CM खट्टर ने भाजपा नेता से कहा- "गर्दन काट दूंगा तेरी"

हरियाणा में इन दिनों चुनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में विपक्ष पूरी तरह सरकार को घेरने में लगा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने किसी बात पर नाराज होकर भाजपा के ही एक नेता को कहा 'गर्दन काट दूंगा तेरी'।
Share:
गुस्से में CM खट्टर ने भाजपा नेता से कहा- "गर्दन काट दूंगा तेरी"
Read in your preferred language.
हरियाणा में इन दिनों चुनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में विपक्ष पूरी तरह सरकार को घेरने में लगा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने किसी बात पर नाराज होकर भाजपा के ही एक नेता को कहा 'गर्दन काट दूंगा तेरी'। इस वीडियो में मनोहर लाल खट्टर के हाथ में एक फरसा है और वो किसी बात को लेकर उनके बगल में खड़े भाजपा नेता से नाराज दिखाई दे रहे हैं।   वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मनोहर लाल खट्टर एक ट्रक पर हाथ में फरसा लिए खड़े हैं. फरसा लिए खट्टर जनता से कहते हैं कि फरसा दुश्मनों का नाश करने के लिए है. इस बीच पीछे खड़े बीजेपी के एक नेता ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाने की कोशिश की. लेकिन मुख्यमंत्री को शायद ये नागवार गुजरा. उनके साथ खड़े नेता ने जैसे ही सीएम खट्टर को टोपी पहनाई, वैसे ही सीएम ने गुस्से में भाजपा नेता को गर्दन काटने की धमकी दे दी. वीडियो में मुख्यमंत्री खट्टर कहते हैं कि ये क्या कर रहे हो? गर्दन काट दूंगा तेरी. हटो एक तरफ. इसपर भाजपा नेता सीएम से माफी मांगते हैं. बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब खट्टर ने आपा खोया हो. इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ग़ुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं! खट्टर साहेब को ग़ुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं - 'गर्दन काट दूंगा तेरी' ⬇️ फिर जनता के साथ क्या करेंगे?' अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en