Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
मनोरंजन

अनन्या पांडे से क्रूज ड्रग्स मामले में आज तीसरी बार होगी पूछताछ, एनसीबी ने किया समन

अभिनेत्री अनन्या पांडे से आज यानी 25 अक्टूबर को तीसरी बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ करेगी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अनन्या से पहले ही दो बार पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और अनन्या के बीच कुछ व्हाट्सएप चैट्स एनसीबी को मिले हैं जिसके आधार पर अभिनेत्री को समन किय
Share:
अनन्या पांडे से क्रूज ड्रग्स मामले में आज तीसरी बार होगी पूछताछ, एनसीबी ने किया समन
Read in your preferred language.

अभिनेत्री अनन्या पांडे से आज यानी 25 अक्टूबर को तीसरी बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ करेगी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अनन्या से पहले ही दो बार पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और अनन्या के बीच कुछ व्हाट्सएप चैट्स एनसीबी को मिले हैं जिसके आधार पर अभिनेत्री को समन किया गया है। शुक्रवार को वह एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं जहां चार घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुए।
हमारे सहयोगी से बातचीत में एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अनन्या ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है। आर्यन खान के साथ जिस चैट की बात हो रही वह मजाकिया लहजे में की गई थी।
दूसरी ओर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले को नया मोड़ देते हुए एक स्वतंत्र गवाह ने रविवार को दावा किया कि एनसीबी के एक अधिकारी और फरार गवाह केपी गोसावी सहित कुछ अन्य लोगों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने दावा किया कि उन्होंने गोसावी को फोन पर डिसूजा नामक एक व्यक्ति को मामले को 18 करोड़ पर तय करने के बारे में बात करते हुए सुना था क्योंकि उन्हें आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े (एनसीबी के जोनल निदेशक) को देने थे।