Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
मनोरंजन

ड्रग डीलर्स के नंबर देकर 3 बार अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में मदद की थी, सोमवार को फिर होगी पूछताछ

ज ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे आर्यन खान की चैट में अनन्या का नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री पर दबिश डाली है। एनसीबी गुरुवार को उनके घर पहुंची और उन्हें समन जारी की, जिसके बाद अनन्या पिता चंकी पांडे के साथ ड्रग्स रोधक एजेंसी के दफ्तर पहुंची थी। उस दिन उनसे एनसीबी ने 2
Share:
ड्रग डीलर्स के नंबर देकर 3 बार अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में मदद की थी, सोमवार को फिर होगी पूछताछ
Read in your preferred language.

ज ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे आर्यन खान की चैट में अनन्या का नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री पर दबिश डाली है। एनसीबी गुरुवार को उनके घर पहुंची और उन्हें समन जारी की, जिसके बाद अनन्या पिता चंकी पांडे के साथ ड्रग्स रोधक एजेंसी के दफ्तर पहुंची थी। उस दिन उनसे एनसीबी ने 2 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया था और सोमवार को उन्हें फिर बुलाया गया है।

अभिनेत्री से एनसीबी की हुई अबतक के पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स खरीदने में 3 बार मदद की थी। एनसीबी के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि आर्यन खान की मोबाइल चैट से पता चला है कि 2018-19 में ऐक्ट्रेस अनन्या ने आर्यन को ड्रग्स हासिल करने में 3 बार मदद की और उन्होंने आर्यन को ड्रग-डीलर्स के नंबर भी दिए। बकौल सूत्र, अनन्या ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया।

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को विशेष अदालत के समक्ष एनसीबी ने आर्यन की चैट पेश की थी जिसमें किसी न्यू कमर अभिनेत्री का जिक्र था। ठीक इसके एक दिन बात एनसीबी अनन्या के घर पहुंची और उन्हें समन जारी कर दिया। एनसीबी द्वारा अदालत में पेश की गई आर्यन खान की चैट में दो अभिनेत्रियों का जिक्र है जिससे शाहरुख खान के बेटे से बात हुई है। अभी दूसरी अभिनेत्री के बारे में कुछ सामने नहीं आया है।

एनसीबी डीडीजी अशोक मुथा जैन से यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेत्री ने आर्यन खान द्वारा भेजे गए ड्रग पेडलर्स की संख्या के बारे में कोई जानकारी दी है, डीडीजी ने कहा- "मुझे अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह उसे फिर बुलाया गया है, पूछताछ की जाएगी। आगे की प्रक्रिया होगी।