Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

Amitabh Bachchan ने हार्ले डेविडसन चलाते हुए शेयर की ये कूल फोटो, नव्या ने नाना की फोटो पर किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन उन स्टार्स में से एक हैं जो चाहें जितनी ही बिज़ी क्यों न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर भी वो अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अमिताभ इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रहे हैं। और इस दौरान बिग बी सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं। कभी वो
Share:
Amitabh Bachchan ने हार्ले डेविडसन चलाते हुए शेयर की ये कूल फोटो, नव्या ने नाना की फोटो पर किया ये कमेंट
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन उन स्टार्स में से एक हैं जो चाहें जितनी ही बिज़ी क्यों न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर भी वो अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अमिताभ इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रहे हैं। और इस दौरान बिग बी सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं। कभी वो अपनी थ्रोबेक तस्वीरें इंस्टा पर शेयर कर रहे हैं तो कभी शूटिंग से जुड़ी। हाल ही में अपने एक को स्टार (डॉग) के साथ फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

अब अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ी कूल फोटो शेयर की है जिस पर उनकी नातिन नव्या नवेली ने भी कमेंट किया है। बिग बी ने अपनी जो लेटेस्ट फोटो शेयर की है उसमें हार्ले डेविडसन बाइक राइडिंग का मज़ा लेते दिख रहे हैं। फोटो में बिग बी हार्ले को चलाते हुए नज़र आ रहे हैं इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और ब्लू कलर का चश्मा लगा रखा जिसमें वो काफी कूल लग रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ एक्टर ने लिखा, ‘हार्ले चलाने की अपनी एक दुनिया होती है..’। नाना की फोटो पर नव्या नवेली ने कमेंट करते हुए उन्हें 'सबसे कूल' (Coolest) बताया है।

इससे पहले बिग बी ने 'गुडबाय' के सेट से एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो अपने को स्टार के कान खींचते नज़र आ रहे थे। अमिताभ जिस को स्टार का जिक्र कर रहे थे वो इंसान नहीं बल्कि एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग है। अमिताभ ने जो फोटो शेयर की थी उसमें डॉग एक्टर के सामने बैठा हुआ दिख रहा था और अमिताभ उसके कान खींच रहे थे। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘मेरा को-स्टार... बात कुछ भी हो इनके कान ज़रूर खड़े हो जाते हैं।

बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ‘गुडबाय’ के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ ‘द इंटर्न’, इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’, रणबीर-आलिया के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’, अजय देवगन की ‘mayday’ और 'झुंड' में नज़र आने वाले हैं।