Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
मनोरंजन

Chhaava के आतंक के बीच Sanam Teri Kasam ने सुपरहिट हॉरर फिल्म का किया काम तमाम , 13वें दिन झमाझम बरसे नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने अपनी दूसरी पारी में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 9 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इस बार री-रिलीज में इसने पूरा बॉक्स ऑफिस ही पलट कर रख दिया। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने
Share:
Chhaava के आतंक के बीच Sanam Teri Kasam ने सुपरहिट हॉरर फिल्म का किया काम तमाम , 13वें दिन झमाझम बरसे नोट
Read in your preferred language.

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने अपनी दूसरी पारी में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 9 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इस बार री-रिलीज में इसने पूरा बॉक्स ऑफिस ही पलट कर रख दिया। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने काम किया था।

हार मानने को तैयार नहीं 'सनम तेरी कसम'
फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी लेकिन तब ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। लेकिन अब छावा जैसी बड़ी रिलीज फिल्म के बीच सनम तेरी कसम जैसी री-रिलीज फिल्म का जलवा बरकरार है ये वाकई चौंकाने वाली बात है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं और ये अपनी दावेदारी से पीछे हटने को तैयार नहीं है।

फिल्म ने 'तुम्बाड' के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म ने री-रिलीज फिल्म के मामले में 'तुम्बाड' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। सोहम शाह अभिनीत फिल्म ने दोबारा रिलीज होने पर सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। तुम्बाड का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 31.35 करोड़ रुपये के आसपास था। वहीं इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ने 12 दिनों में लगभग 37.41 करोड़ रुपये की कमाई करके इस आंकड़े को पार कर लिया है।

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?
सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इस हिसाब से दूसरे दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से पहले वीक फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास रहा। इसके बाद आंठवे दिन फिल्म ने 2.08 करोड़, नौवे दिन 1.54 करोड़, 10वें दिन 1.72 करोड़, 11वें दिन 75 लाख और 12वें दिन 65 लाख का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 37.41 करोड़ हो चुका है।

सनम तेरी कसम जब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया था। उस हिसाब से जिस तरह से फिल्म अभी तक छावा के आगे टिकी हुई है ये इसके लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं आने वाले समय में सनम तेरी कसम पार्ट 2 की भी बात चल रही है।