Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
Entertainment

Sonam Kapoor के प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कपूर परिवार में हुई गोद भराई की रस्म, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जब भारत लौटी थीं तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देख फैंस, सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे थे। साथ ही न्यूज में भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। इन्हीं अफवाहों के बीच अब कपूर परिवार में गोद भराई
Share:
Sonam Kapoor के प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कपूर परिवार में हुई गोद भराई की रस्म, देखें तस्वीरें
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जब भारत लौटी थीं तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देख फैंस, सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे थे। साथ ही न्यूज में भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। इन्हीं अफवाहों के बीच अब कपूर परिवार में गोद भराई की रस्म हुई है। जिससे ये बात साबित हो गई है कि कपूर फैमिली में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है।

हालांकि कपूर परिवार में सोनम की नहीं बल्कि उनकी भाभी अंतरा मोतीवाला की गोद भराई हुई है। अंतरा जल्द ही मां बनने वाली हैं। जिसके लिए पूरा परिवार काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

सोनम कपूर की भाभी अंतरा की गोद भराई की तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पहली पिक्चर में सोनम कपूर पीच कलर के सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं, अंशुला कपूर को पिंक कलर के लहंगे, शनाया को नियॉन कलर के लहंगे और रिया कपूर को व्हाइट चिकनकारी सूट में जलवा बिखेरते देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह और भाभी अंतरा मोतीवाला जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। जिसकी खुशी कपूर खानदान में फैली हुई है।

सोनम कपूर की लेटेस्ट फोटोज को देखने के बाद भी फैंस उन्हें प्रेग्नेंट बता रहे हैं और बधाइयां देने में जुटे हुए हैं।

बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी में भी सोनम ने खूब जलवा बिखेरा था। एक्ट्रेस पेस्टल ग्रीन कलर के अनारकली सूट में बेहद हसीन नजर आई थीं। और खुद को संवारती देखी गई थीं।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' (Blind) में नजर आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरों पर कपूर परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।