Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
खेल

PSL फाइनल में हुआ गजब, केवल 7 गेंद खेलकर क्रिकेट के 'सिकंदर' ने बदल दिया मैच का परिणाम

सिकंदर रजा का पीएसएल फाइनल तक का सफर काफी नाटकीय रहा. शनिवार 24 मई को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड-जिम्बाब्वे टेस्ट के तीसरे दिन 68 गेंदों पर 60 रन बनाने के बाद, रजा रविवार 25 मई को होने वाले पीएसएल फाइनल के लिए पाकिस्तान पहुंचे और फाइनल में 7 गेंद पर 22 रन बनाकर लाहौर कलंदर्स की टीम को विजेता बना दिया
Share:
PSL फाइनल में हुआ गजब, केवल 7 गेंद खेलकर क्रिकेट के 'सिकंदर' ने बदल दिया मैच का परिणाम
Read in your preferred language.

सिकंदर रजा का पीएसएल फाइनल तक का सफर काफी नाटकीय रहा. शनिवार 24 मई को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड-जिम्बाब्वे टेस्ट के तीसरे दिन 68 गेंदों पर 60 रन बनाने के बाद, रजा रविवार 25 मई को होने वाले पीएसएल फाइनल के लिए पाकिस्तान पहुंचे और फाइनल में 7 गेंद पर 22 रन बनाकर लाहौर कलंदर्स की टीम को विजेता बना दिया. फाइनल में क्रिकेट के नए सिकंदर ने केवल 7 गेंद का सामना किया और 22 रन बनाए और टीम के पीएसएल का खिताब दिला दिया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ खेले गए फाइनल में लाहौर की टीम एक गेंद शेष रहते मैच को जीतने में सफल रही. मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 201 रन बनाए जिसके बाद लाहौर कलंदर्स की टीम 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच को जीतने में सफल रही.

रजा ने अपनी 7 गेंद पर 22 रन की पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए और टीम को जीत दिला दी. एक समय लाहौर के हाथ से मैच निकलता दिखाई दे रहा था लेकिन क्रिकेट के सिकंदर ने करिश्मा किया और केवल 7 गेंद पर 22 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स को विजेता बना दिया.

मैच में लाहौर कलंदर्स को विजेता बनाने में कुसल परेरा ने भी अहम भूमिका निभाई, परेरा ने सिकंदर रजा के साथ मिलकर 31 गेंदों पर 62 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली. मैच के बाद के जश्न के दौरान बोलते हुए, सिकंदर रजा ने कहा, "मैंने बर्मिंघम में डिनर किया, दुबई में नाश्ता किया, अबू धाबी में लंच किया और पीएसएल फ़ाइनल के लिए सीधे लाहौर के लिए उड़ान भरी. यह एक पेशेवर क्रिकेटर का जीवन है, और मैं वास्तव में इस जीवन को पाकर धन्य हूं और इसका लुत्फ उठा रहा हूं."

पीएसएल प्राइज मनी

PSL चैंपियन लाहौर कलंदर्स को प्राइज मनी के तौर पर केवल 4.26 करोड़ रुपये मिले हैं जो आईपीएल प्राइज मनी से 15.76 करोड़ रुपये कम है. IPL के विजेता 20 करोड़ रुपये मिलते हैं. PSL चैंपियन बनी लाहौर कलंदर्स को 5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले यानी भारतीय रुपये में यह रकम 4.26 करोड़ होती है.