Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
मनोरंजन

अजब गजब: बेटी ने कार की टायर में भरवाई 6 हजार की महंगी वाली हवा

पहले के जमाने में लोग एक-एक पैसा जोड़कर चलते थे. लेकिन आज का समय कुछ और ही हो गया है. अब तो रेस्त्रां या क्लब में ही लोग हजारों उड़ा देते हैं. ऐसे में जब संघर्ष का दौर देखे पिता को ये पता चला कि उसकी बेटी ने अपनी कार के टायर में 6 हजार की हवा भरवाई है, तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई. बेटी ने ह
Share:
अजब गजब: बेटी ने कार की टायर में भरवाई 6 हजार की महंगी वाली हवा
Read in your preferred language.

पहले के जमाने में लोग एक-एक पैसा जोड़कर चलते थे. लेकिन आज का समय कुछ और ही हो गया है. अब तो रेस्त्रां या क्लब में ही लोग हजारों उड़ा देते हैं. ऐसे में जब संघर्ष का दौर देखे पिता को ये पता चला कि उसकी बेटी ने अपनी कार के टायर में 6 हजार की हवा भरवाई है, तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई. बेटी ने ही पिता को इसकी जानकारी दी और इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो 11 लाख लोगों ने देखा.

टिकटोक यूजर Kerrimitchellxo ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत का स्क्रीन रिकॉर्ड शेयर किया,जहां से ये वायरल हो गया. अपने पिता के साथ प्रैंक करते हुए लड़की ने उन्हें वॉयस मैसेज भेजा. इसमें लड़की ने पिता से पूछा कि क्या उसने अपनी कार के टायर में 6 हजार की हवा सही रेट में भरवाई? ये सुनते ही उसके पिता का माथा ठनक गया. Dublin Lives में छपी खबर के मुताबिक़, 6 हज़ार की हवा भरवाने की बात सुनते ही पिता बेटी पर बिफर गया. पिता ने जवाब दिया- 6 हज़ार की हवा? तुम्हारा दिमाग सही है? क्या तुमने वाकई हवा के लिए 6 हजार रुपए दिए हैं? अपने पिता का गुस्सा और बढ़ाने के लिए लड़की ने जवाब दिया कि उसने टायर में ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि प्रीमियम हवा भरवाई है. उसने कहा कि पिछले टायर में हवा नहीं थी. जब वो गैराज गई, तो वहां उसे प्रीमियम हवा के लिए 6 हजार देने को कहा गया. प्रीमियम हवा की बात सुनकर पिता का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ गया. उसने कहा कि ये कौन सी हवा है जो प्रीमियम है. दुनिया में एक ही हवा है और उसी से इंसान सांस लेता है.