Tuesday, 15 September 2026 | 3:12 PM
मनोरंजन

मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर अपसेट दिखीं आलिया भट्ट, ससुर संग पोज देने के बाद पैपराजी पर चिल्लाए रणबीर कपूर ?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शुक्रवार रात मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए. दोनों साथ में सोनी राजदान का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे. इस दौरान महेश भट्ट भी मौजूद रहे. इस इवेंट के दौरान के तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में, रणबीर रेस्तरां के बाहर ससुर महेश भट्ट से
Share:
मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर अपसेट दिखीं आलिया भट्ट, ससुर संग पोज देने के बाद पैपराजी पर चिल्लाए रणबीर कपूर ?
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शुक्रवार रात मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए. दोनों साथ में सोनी राजदान का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे. इस दौरान महेश भट्ट भी मौजूद रहे. इस इवेंट के दौरान के तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में, रणबीर रेस्तरां के बाहर ससुर महेश भट्ट से बात करते हुए नजर आते हैं. वह फोटो के लिए पोज देते हैं और फिर महेश अपनी कार की तरफ चले जाते हैं. वहीं, रणबीर वापिस रेस्तरां में चले जाते हैं. इसके बाद रणबीर और आलिया का एक और वीडियो वायरल होता है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. इस पर रणबीर गुस्सा होते हुए दिखा दिखाई दिए. वहीं, आलिया भी नाराज दिखाई दीं. पिंकविला ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं पैपराजी रणबीर और आलिया को घेरे हुए हैं.

पैपराजी पर चिल्लाए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने पैपराजी की भीड़ और करीब देख उन पर गुस्सा हो गए. रणबीर ने चिल्लाते हुए कहा, “क्या कर रहे हो आप लोग… क्या कर रहे हो?” वहीं, इस दौरान आलिया भट्ट पूरी तरह से अपसेट दिखीं. वहीं, इस दौरान आलिया भट्ट पूरी तरह से अपसेट दिखीं. वीडियो देख नेटिजंस ने भी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने कपल को सपोर्ट किया, जबकि कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल करने की कोशिशें की.

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का सपोर्ट

एक यूजर ने कमेंट किया, “वे उनके बहुत करीब हैं! प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस देना चाहिए. ये पैपराजी अजीव हैं.” एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि आलिया अपसेट थीं, और रणबीर बस उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थें.” वहीं, कुछ लोगों ने आलिया के व्यवहार को नोटिस किया. एक यूजर ने लिखा, “रेस्तरां में चलते समय वह उदास दिख रही थीं. वह आमतौर पर पैपराजी को देखकर मुस्कुराती हैं, लेकिन आज, उन्होंने अपनी आंखें नीचे रखीं और कोई रिएक्शन भी नहीं दिया.”