Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

छावा का शिकार करने के तैयार है अक्षय की हाउसफुल 5! रिलीज से 2 दिन पहले छप्परफाड़ कमाई

अक्षय कुमार-रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर धमा चौकड़ी मचाने के लिए आ रही है। उनकी आगामी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल- 5' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'हाउसफुल-5' के निर्देशन की कमान तरुण मनसुखानी ने संभाली है, जो इससे पह
Share:
छावा का शिकार करने के तैयार है अक्षय की हाउसफुल 5! रिलीज से 2 दिन पहले छप्परफाड़ कमाई
Read in your preferred language.

अक्षय कुमार-रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर धमा चौकड़ी मचाने के लिए आ रही है। उनकी आगामी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल- 5' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'हाउसफुल-5' के निर्देशन की कमान तरुण मनसुखानी ने संभाली है, जो इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव जैसी फिल्में बना चुके हैं।
अक्षय कुमार की ये कॉमेडी फिल्म अब पर्दे पर क्या असर दिखाएगी ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों में कितना ज्यादा है इस बात का अंदाजा आप इसकी एडवांस बुकिंग से लगा सकते हैं। 'हाउसफुल-5' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग कलेक्शन में इतनी तगड़ी कमाई कर ली है कि अब ये छावा का सिंहासन भी छीन सकती है। 4 जून को मूवी का कितना कलेक्शन हुआ, चलिए जानते हैं:

हाउसफुल-5 के मेकर्स रिलीज से पहले हुए मालामाल

अक्षय कुमार के डूबते करियर में एक उम्मीद की किरण का काम उनकी सफल फिल्मों की फ्रेंचाइजी हमेशा करती रही हैं और अब हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग कमाई देखकर ऐसा लगता है कि इतिहास वापस दोहराया जाएगा। सैकनलिक.कॉम के आंकड़ों की मुताबिक, अक्षय कुमार-जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'हाउसफुल-5' की रिलीज से दो दिन पहले 93 हजार 972 के आसपास टिकट बिक्री हो चुकी है।

इस फिल्म को नेशनल चेन में अभी तक टोटल 11, 620 शोज मिले हैं। 93 हजार की टिकट बिक्री के साथ मेकर्स के खाते में अब तक 2 करोड़ 78 लाख रुपए आ चुके हैं और हर पल फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। अभी भी फिल्म रिलीज होने में दो दिन बचे हुए ऐसे में फिल्म थिएटर में आने से पहले मूवी 6.76 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

छावा का सिंहासन छीन सकती है 'हाउसफुल'

हाउसफुल 5 की सबसे ज्यादा टिकट बिक्री महाराष्ट्र में हुई है, वहां पर इस फिल्म ने तकरीबन 75.28 लाख तक की हुई है। इसके अलावा दिल्ली थिएटर में मूवी ने 57.12 लाख , वेस्ट बंगाल में 9.68 लाख और उत्तर प्रदेश में 18.77 लाख तक की कमाई की है। इस साल सिर्फ छावा ही एक मात्र ऐसी फिल्म है, जिसने पहले क्वाटर में बॉक्स ऑफिस को मालामाल किया था। हालांकि, फैंस में जिस तरह से हाउसफुल 5 का क्रेज है, उससे ये फिल्म विक्की कौशल की फिल्म पर भारी पड़ सकती है।