Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
मनोरंजन

Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया ICU में भर्ती, ब्रिटेन से लौटे खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) इन दिनों खराब तबीयत से जूझ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही एक्टर की मां को अस्पताल में भर्ती करने की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब अरुणा को आईसीयू में शिफ्ट करने की जानकारी मिली हैं। मां की बिगड़ी तबीयत की
Share:
Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया ICU में भर्ती, ब्रिटेन से लौटे खिलाड़ी कुमार
Read in your preferred language.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) इन दिनों खराब तबीयत से जूझ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही एक्टर की मां को अस्पताल में भर्ती करने की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब अरुणा को आईसीयू में शिफ्ट करने की जानकारी मिली हैं। मां की बिगड़ी तबीयत की खबर सुन अक्षय कुमार भी फिल्म की शूटिंग छोड़ ब्रिटेन से मुंबई लौट आए हैं। जहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।

बताते चलें कि, अक्षय कुमार ब्रिटेन में अपनी अपकमिंग फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन तभी उनको मां की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली और वो सबकुछ छोड़ मां को देखने मुंबई लौट आएं। इस दौरान एक्टर को पैपराजी ने स्पॉट किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया बीते काफी दिनों से बीमार हैं, और वो पिछले कुछ दिनों से मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं। इसी बीच हालत बिगड़ता देख उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब हैं, यही वजह है कि वो ब्रिटेन में शूटिंग छोड़ तत्काल प्रभाव से मुंबई लौटकर मां की सेवा में जुट गए हैं।

फिल्म सिंड्रेला की बात करें तो इसका डायरेक्शन रंजीत तिवारी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी प्रोड्यूस हैं। फिल्म में अक्षय के अपोजिट लीड रोल में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी। वहीं, अक्षय की बाकी फिल्मों की बात करें तो इसमे रत्सासन रीमेक, सूर्यवंशी, सोराराई पोटरू और अतरंगी रे जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो एक वेब सीरीज में भी देखे जाएंगे।