Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Entertainment

अजय देवगन ने भी लिया नया आशियाना, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इन दिनों कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने लिए घर खरीदे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने अपने लिए घर खरीदे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन में मुंबई के जुहू इलाके में एक बंगला खरीदा है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही स
Share:
अजय देवगन ने भी लिया नया आशियाना, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Read in your preferred language.

इन दिनों कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने लिए घर खरीदे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने अपने लिए घर खरीदे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन में मुंबई के जुहू इलाके में एक बंगला खरीदा है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सनसनी की तरह ये खबर फैलने लगी है। अजय देवगन के इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके की एक पॉश कॉलोनी में ये बंगना खरीदा है। ये बंगला अजय के मौजूदा घर 'शांति' से कुछ ही दूरी पर है। ये बंगला 590 स्कवायर यार्ड्स का है। इस खबर की पुष्टि अजय देवगन के स्पोक्स पर्सन ने भी कर दी है। हालांकि उन्होंने इस बंगले की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

ये सितारे होंगे पड़ोसी

खबरों की मानें तो अजय देवगन पिछले एक साल से लगातार बंगले की तलाश में थे। जिसके बाद अब जाकर अजय की ये तलाश खत्म हुई है। अजय देवगन के इस नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद उनके पड़ोसी कई दिग्गज स्टार्स बन जाएंगे। जिनमें ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का नाम शामिल है।

बता दें कि अजय देवगन से पहले हाल ही में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी मुंबई के अंधेरी इलाक़े में एक ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट ख़रीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस अपार्टमेंट को ख़रीदने में अमिताभ 62 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी अदा की है। बीते कई दिनों से अमिताभ के इस फ्लैट की कीमत और स्टैम्प अदायगी कीमत चर्चा का विषय बनी थी। वहीं इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के घर की पास एक प्लैट खरीदा है।