Tuesday, 15 September 2026 | 5:30 AM
मनोरंजन

हरनाज संधू मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद सबसे पहले ‘कपिल की बुआ’ को किया था फोन, दोनों में है खास कनेक्शन

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के बाद चारों ओर हरनाज संधू के चर्चे हैं। उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 21 साल बाद फिर से देश को मिले इस खिताब से सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हरनाज संधू के फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने चाह
Share:
हरनाज संधू मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद सबसे पहले ‘कपिल की बुआ’ को किया था फोन, दोनों में है खास कनेक्शन
Read in your preferred language.

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के बाद चारों ओर हरनाज संधू के चर्चे हैं। उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 21 साल बाद फिर से देश को मिले इस खिताब से सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हरनाज संधू के फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने चाह रहे हैं। तो क्या आप जानते हैं कि हरनाज कौर और ‘द कपिल शर्मा शो’ में बुआ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं उपासना सिंह के बीच खास कनेक्शन है। दोनों के बीच इतना करीबी रिश्ता है कि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद हरनाज ने उपासना को कॉल भी किया था।
मिस यूनिवर्स के लिए रवाना होने से पहले हरनाज कुछ समय तक उपासना के साथ रुकी थीं। यही नहीं हरनाज ने उनके लिए राजमा-चावल भी बनाए थे। उपासना इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में निर्माता के तौर पर सक्रिय हैं। वह अपने बेटे को हरनाज के साथ लॉन्च भी करने वाली हैं। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में उपासना सिंह ने बताया कि ‘वह इजराइल जाने से पहले मेरे साथ ही रह रही थी। उसने एक बार मेरे लिए राजमा-चावल बनाया था। इस दौरान वह अक्सर कॉन्फिडेंस के साथ कहती थी कि वो मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगी। उसन यह साबित कर दिया। मैं बहुत खुश हूं कि जिसने हमारे देश का नाम रौशन किया वह मेरी फिल्म का हिस्सा है।‘
उपासना आगे कहती हैं कि ‘उसने ताज जीतने के बाद मुझे कॉल किया और खुशी से चिल्लाई कि उसने अपना वादा पूरा किया। मैं फोन पर उसकी खुशी महसूस कर सकती थी। असल में मैं हरनाज से बात करते वक्त भावुक हो गई और खुद को रोने से रोक नहीं सकी। ऐसा लगा जैसे मेरी बच्ची ने कुछ कर दिखाया है। हरनाज जब भी मुंबई आती है तो मेरे साथ रहती है। मिस इंडिया के बाद जब उसकी ट्रेनिंग शुरू हुई तो वह 5 दिन तक हमारे घर पर रही। उसने कहा जैसे ही वह मुंबई आएगी वह पहले मेरे घर आएगी।‘