Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
Entertainment

आलिया और रणबीर की शादी के बाद रणबीर की मां ने कहा- घर में सिर्फ बहू की चलेगी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। वेडिंग सेरिमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं और खुद नीतू कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। नीतू कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में रणबीर-आलिया को अपनी 'काय
Share:
आलिया और रणबीर की शादी के बाद रणबीर की मां ने कहा- घर में सिर्फ बहू की चलेगी
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। वेडिंग सेरिमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं और खुद नीतू कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। नीतू कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में रणबीर-आलिया को अपनी 'कायनात' बताया, हालांकि जब बात घर संभालने की आती है तो नीतू कपूर इस मामले में अपनी बहू आलिया भट्ट का ही पक्ष लेती दिखाई पड़ीं।
नीतू कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रियलिटी टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर बैठी दिखाई पड़ रही हैं। बतौर जज नीतू कपूर ने शो पर खूब मस्ती की और एक्टर करण कुंद्रा भी इसमें उनका साथ देते दिखाई दिए। शो का एक प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें नीतू कपूर ने नोरा फतेही से कहा, 'मेरे को इतना काम में आ रहा है ना ये सैस और ये स्वैग।'
नीतू कपूर की बात काटते हुए करण कुंद्रा ने तुरंत कहा, 'सैस तो आ रही है क्योंकि बहू भी तो आ ही रही है।' करण कुंद्रा ने ये बात कहते हुए नीतू कपूर की नजर उतारी और ये देखकर वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। लेकिन इसके बात नीतू कपूर ने करण कुंद्रा को जवाब दिया, 'आ गई है.. आ गई।' इसके बाद करण कुंद्रा ने पूछा- तो फिर चल किसकी रही है? सास की या फिर बहू की।
इस पर नीतू कपूर ने खुश होते हुए जवाब दिया, 'घर की बहू… मैं चाहती हूं कि सिर्फ बहू की चले।' नीतू कपूर के इस जवाब का हर किसी ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। बता दें कि रणबीर कपूर की शादी पर नीतू कपूर ने शुरू से लेकर आखिरी तक सस्पेंस बनाए रखा था क्योंकि जब भी उनसे पैप्स शादी की तारीख को लेकर सवाल करते तो उनका हमेशा एक ही जवाब होता था कि मैं क्यों बताऊं। आप खुद पता कीजिए।