Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
मनोरंजन

आखिर क्यों कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में नहीं आएंगे सलमान खान?

वेडिंग सीजन आ गया है और बॉलीवुड में भी एक-एक करके कई सेलेब्रिटीज की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Katrina Kaif) की शादी को लेकर अफवाहें भी तेज हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में रोका सेरेमनी के बाद अब उनकी शादी के वेन्यू और खाने के मेन्यू से लेकर म
Share:
आखिर क्यों कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में नहीं आएंगे सलमान खान?
Read in your preferred language.

वेडिंग सीजन आ गया है और बॉलीवुड में भी एक-एक करके कई सेलेब्रिटीज की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Katrina Kaif) की शादी को लेकर अफवाहें भी तेज हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में रोका सेरेमनी के बाद अब उनकी शादी के वेन्यू और खाने के मेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक को लेकर दावा किया जा चुका है। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में सलमान खान (Salman Khan) शामिल नहीं होगें। रिपोर्ट में इसके पीछे की वजह भी बताई गई है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर अहम रोल निभाएंगे क्योंकि कटरीना, कबीर खान से काफी करीब हैं और उन्हें परिवार की तरह की ट्रीट करती हैं। कबीर खान के घर में ही विकी और कैटरीना की रोका सेरेमनी हुई थी। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान और कबीर के बीच फिल्म 'ट्यूबलाइट' के दौरान अनबन हो गई थी। जिसकी वजह से सलमान कटरीना-विकी के रोके पर नहीं गए थे।
इस रिपोर्ट की मानें तो कबीर खान से अनबन के अलावा एक और कारण हो सकता है, जिसकी वजह से सलमान अपनी खास दोस्त कटरीना की शादी में शामिल ना पाएं… ये कारण प्रोफेशनल कमिटमेंट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सलमान दिसंबर में अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और 'पठान' की शूटिंग करेंगे। वक्त ना मिल पाने की वजह से सलमान इस शादी में भले ही ना जा पाएं लेकिन उनका परिवार इस शादी को अटेंड करेगा। बताया जाता है कि अर्पिता खान के संग कटरीना की काफी अच्छी दोस्ती है, ऐसे में वो ये शादी मिस नहीं कर सकती हैं।