Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
मनोरंजन

आखिर क्यों रोका गया मुंबई एयरपोर्ट पर जैकलिन फर्नांडिस को , शो के लिए विदेश हो रही थीं रवाना,

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया है। बताया जा रहा है कि वह शो के लिए विदेश जा रहीं थीं।जैकलिन को मुंबई हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुक आउट सर्कुलर के कारण सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन मामले में रोका। बीते कुछ वक्त से सुक
Share:
आखिर क्यों रोका गया मुंबई एयरपोर्ट पर जैकलिन फर्नांडिस को , शो के लिए विदेश हो रही थीं रवाना,
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया है। बताया जा रहा है कि वह शो के लिए विदेश जा रहीं थीं।जैकलिन को मुंबई हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुक आउट सर्कुलर के कारण सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन मामले में रोका। बीते कुछ वक्त से सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने को लेकर जैकलिन सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईडी की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सुकेश ने जैकलिन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे।

दरअसल जैकलिन फर्नांडिस एक शो के लिए दुबई रवाना होने वाली थीं। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट से उनकी फ्लाइट थी, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक ईडी के लुक आउट सर्कुलर की वजह से जैकलिन को एयरपोर्ट पर रोका गया और विदेश नहीं जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि लुक आउट सर्कुलर के निर्देशों के मुताबिक जैकलिन देश नहीं छोड़ सकती हैं। जैकलिन को अब दिल्ली लाया जाएगा और ईडी उनसे पूछताछ करेगी।