Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती ने ब्रालेट में शेयर की ग्लैमरस फोटो, दिखा ये अवतार

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने जून 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और उनके निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल मचा दी थी. सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार निशाने पर रहीं. सोशल मीडि
Share:
लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती ने ब्रालेट में शेयर की ग्लैमरस फोटो, दिखा ये अवतार
Read in your preferred language.

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने जून 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और उनके निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल मचा दी थी. सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार निशाने पर रहीं. सोशल मीडिया पर भी रिया को खूब ट्रोल किया गया. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और लंबे समय तक उनकी एक्टिविटी ना के बराबर रही. लेकिन, अब रिया धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी में वापसी कर रही हैं.

अब रिया अपनी जिंदगी को दोबारा उसी मोड़ पर लाने में जुटी हैं और सोशल मीडिया पर भी वापसी की कोशिश कर रही हैं. करीब साल भर सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद अब उनकी एक्टिविटी बढ़ी है. हाल ही में रिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रिया बेहद बोल्ड आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं.
रिया इस फोटो में ब्रालेट के साथ नेट टॉप और ब्लैक लेदर पैंट में दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में रिया बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर पर एक्ट्रेस के फैन ही नहीं, उनके सेलिब्रिटी दोस्त भी खूब कमेंट कर रहे हैं. अनुषा दांडेकर से लेकर अनुष्का रंजन तक ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट किया है. उन्होंने यह फोटो शेयर करते हुए नारी शक्ति का मैसेज भी दिया है