Politics
BJP पर बरसे आदित्य ठाकरे, फडणवीस सरकार के इस फैसले को बताया 'धूर्त और शर्मनाक'
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना के बीच ठन गई है। हालांकि, राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन है लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर दोनों दलों की अलग राय है। यहां तक की शिवसेना के नेता कई मौकों पर फडणवीस सरकार और मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। आरे कॉल
Read in your preferred language.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना के बीच ठन गई है। हालांकि, राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन है लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर दोनों दलों की अलग राय है। यहां तक की शिवसेना के नेता कई मौकों पर फडणवीस सरकार और मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर भी दोनों में मतभेद है। शिवसेना आरे कॉलोनी से पेड़ काटे जाने के खिलाफ है, वहीं बीजेपी इसे बेहद जरूरी मान रही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद जरूरी है और वो कई बार जता चुके हैं कि मुंबई के आरे में मेट्रो कार शेड हर हाल में बनेगा। इसके लिए उन्हें 2700 पेड़ काटे जाने पर भी कोई ऐतराज नहीं है। उनका मानना है कि क्योंकि ये वन क्षेत्र नहीं है ऐसे में पेड़ काटा जा सकता है।
वहीं शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने के सख्त खिलाफ हैं। वो महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने पेड़ों की कटान पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
आदित्य ठाकरे ने पेड़ों को काटने के विरोध में लिखा कि जिस तरह से मुंबई मेट्रो-3 के नाम पर पेड़ों को धूर्तता से काटा जा रहा है, वह शर्मनाक और गलत है। यह कैसा रहेगा अगर इन अधिकारियों की नियुक्ति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कर दी जाए और वे पेड़ों की जगह आतंकी शिविरों को तबाह करें।