Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
खेल

विराट कोहली को लेकर एडम जाम्पा ने कही ऐसी बात जो किसी को पता नहीं थी

आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक दम अलग इंसान हैं। जाम्पा ने कोहली के साथ आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ड्रेसिंग रूम को साझा किया है। कोहली बेंगलोर के कप्तान हैं। जाम्पा ने अनप्लेएबल पोडकास
Share:
विराट कोहली को लेकर एडम जाम्पा ने कही ऐसी बात जो किसी को पता नहीं थी
Read in your preferred language.

आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक दम अलग इंसान हैं।

जाम्पा ने कोहली के साथ आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ड्रेसिंग रूम को साझा किया है। कोहली बेंगलोर के कप्तान हैं।

जाम्पा ने अनप्लेएबल पोडकास्ट पर कहा, वह मैदान के बाहर बिल्कुल अलग इंसान हैं। आपने उनका आक्रामक अंदाज देखा और देखा है कि वह मैदान पर कितने प्रतिस्पर्धी हैं। लेकिन वह मैदान के बाहर उन खिलाड़ियों में से हैं जो बेहद आराम से रहते हैं।

उन्होंने कहा, जाहिर सी बात है कि आप हमेशा उनके खिलाफ खेलते हैं। आपको पता चलता है कि वह मैदान पर कैसे हैं और फिर उनके साथ क्रिकेट के मैदान से इतर समय बिताने का मौका मिला तब आप देखते हैं कि वह हकीकत में कैसे हैं।

जाम्पा ने इस आईपीएल में सिर्फ तीन मैच खेले और दो विकेट हासिल किए।