Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
Entertainment

अब हिंदी बोलूं एक्ट्रेस काजोल के बयान से मचा बवाल, मराठी भाषा विवाद से जुड़े तार

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 51वां जन्मदिन मनाया है। इस खास में होगी पर वह एक इवेंट में शामिल हुईं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काजोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिंदी भाषा में न बोलने को लेकर ब
Share:
अब हिंदी बोलूं एक्ट्रेस काजोल के बयान से मचा बवाल, मराठी भाषा विवाद से जुड़े तार
Read in your preferred language.

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 51वां जन्मदिन मनाया है। इस खास में होगी पर वह एक इवेंट में शामिल हुईं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काजोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में हिंदी भाषा में न बोलने को लेकर बात करती दिखाई दे रही है। इसके बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है और हिंदी में बात न करने को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है और क्यों काजोल ने हिंदी में बात करने से इनकार कर दिया है।

हिंदी को लेकर क्या बोलीं काजोल?

काजोल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जो किसी भी मुद्दे पर दबंग अंदाज से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। मंगलवार को मुंबई में एक अवॉर्ड शो इवेंट में काजोल ने शिरकत की है और इस दारौना उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने बातचीत करने के लिए मराठी भाषा का प्रयोग किया।

इसे देखकर कुछ मीडिया गर्मियों ने उनसे हिंदी में बोलने को कहा, जिसको लेकर उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा- अब मैं हिंदी में बोलूं, जिसको समझना है, वह समझ ले। काजोल ने पूरी बातचीत को मराठी और इंग्लिस में जारी रखा और भविष्य मराठी फिल्म करने के सवाल पर बताया कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट आएगी तो वह उसे जरूर करेंगी। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा कि उनका मूड ठीक नहीं है और हिंदी में बात नहीं करना चाहती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

तमाम यूजर्स काजोल पर ये आरोप लगा रहे हैं कि वह महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद में मराठी भाषा को सपोर्ट कर रही हैं, इसके अलावा अन्य कई लोग उनके फेवर में बात करते हुए भी नजर आए।

काजोल की इस साल मूवीज

इस कारण काजोल का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। यह पहला मौका नहीं है, जब वह किसी तरीके के विवाद में फंसती हुईं नजर आ रही है। इससे पहले भी कई कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। गौर करें उनके एक्टिंग करियर की तरफ तो इस साल काजोल दो मूवीज में नजर आई हैं, एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर मां फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। जबकि सरजमीन पर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया।