Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
मनोरंजन

एक्ट्रेस डेजी शाह ने किया अपने प्रशंसकों से विनम्र निवेदन कहा, लोग जल्द से जल्द कोरोना महामारी का टीका लगवाएं

डेजी शाह ने अपने प्रशंसकों से निवेदन किया है कि वह जल्द से जल्द कोरोना महामारी का टीका लगवाएंl डेजी शाह ने कहा है कि वैक्सीन कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम हैl इस बारे में बताते हुए डेजी शाह ने कहा, 'कोरोना की वैक्सीन लोगों की वायरस से लड़ने में मदद करेगीl हमारे पास यही विकल्प है और हमें इसका पूरा
Share:
एक्ट्रेस डेजी शाह ने किया अपने प्रशंसकों से विनम्र निवेदन कहा, लोग जल्द से जल्द कोरोना महामारी का टीका लगवाएं
Read in your preferred language.

डेजी शाह ने अपने प्रशंसकों से निवेदन किया है कि वह जल्द से जल्द कोरोना महामारी का टीका लगवाएंl डेजी शाह ने कहा है कि वैक्सीन कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम हैl
इस बारे में बताते हुए डेजी शाह ने कहा, 'कोरोना की वैक्सीन लोगों की वायरस से लड़ने में मदद करेगीl हमारे पास यही विकल्प है और हमें इसका पूरा लाभ लेना चाहिए ताकि हम पूरी तरह सुरक्षित हो सकेl लोग इस बीमारी से प्रभावित होते रहेंगे लेकिन वैक्सीनेशन के प्रभाव के चलते वह जल्दी ठीक भी हो जाएंगेl कोरोना महामारी वैक्सीनेशन से ही दूर होगीl इसका वैश्विक स्तर पर प्रचार किया जाना चाहिएl'
डेजी शाह ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता जितनी अधिक फैलाई जा सके, फैलाई लाई जानी चाहिएl' इस बारे में आगे बताते हुए डेजी शाह कहती है, 'जितना हम कोरोना महामारी और उनकी परिस्थितियों के बारे में बात करेंगेl उतना ही हम अपने लोगों को इस बारे में जानकार बना पाएंगेl इसी जानकारी के आधार पर लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोचेंगे और ध्यान रखेंगेl एक बार उन्होंने अपना ध्यान रखना शुरू कर दियाl वह अपने आप अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखेंगेl'
डेजी शाह आगे बताते हुए कहती है, 'फिलहाल परिस्थितियां बहुत ही गंभीर हैl लोगों को यह समझना चाहिए कि बाहर परिस्थितियां कितनी ही खराब क्यों ना हो लेकिन आप इन परिस्थितियों पर विजय पा सकते हैंl आपको परिस्थितियों के आगे घबराना नहीं चाहिएl आपको तनाव से लड़ने आना चाहिएl इसे अपने दिमाग पर मत हावी होने दीजिए और बीमारी से लड़ते रहिए।'