Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
मनोरंजन

कोलकाता में एक्ट्रेस पर हमला, बाइक सवार ने तोड़ा कार का शीशा, छेड़छाड़ से बचने के लिए आई लाइव

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ भारी विरोध के बीच बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी संग छेड़छाड़ हुई और उनकी कार पर हमला किया गया. शुक्रवार शाम साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने एक्ट्रेस पर हमला कर द‍िया. एक्ट्रेस ने अप
Share:
कोलकाता में एक्ट्रेस पर हमला, बाइक सवार ने तोड़ा कार का शीशा, छेड़छाड़ से बचने के लिए आई लाइव
Read in your preferred language.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ भारी विरोध के बीच बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी संग छेड़छाड़ हुई और उनकी कार पर हमला किया गया. शुक्रवार शाम साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने एक्ट्रेस पर हमला कर द‍िया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदमाश की मोटरसाइकिल दिखाई, जिसका तमिलनाडु का नंबर है. वहीं, दूसरे वीडियो में अपने कार के हालत दिखाई. इस वीडियो में वह रोते-रोते अपनी आपबीती बताते दिखीं.

पायल मुखर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुई भयावह घटना की शिकायत कर रही हैं. इसका वीडियो पश्चिम बंगाल बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए.

पायल मुखर्जी वीडियो में कहती हैं कि जब वह सदर्न एवेन्यू पर अपनी कार चला रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उनसे अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा. उन्होंने कहा,”जब मैंने छेड़छाड़ के डर से मना किया, तो उसने कार की खिड़की तोड़ दी. बाद में, पुलिस आई और मुझे बचाया और बाइक सवार को भी गिरफ्तार कर लिया.”

पायल मुखर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा पर उठाया सवाल

पायल मुखर्जी ने कोलकाता में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठाया और वह भी ऐसे समय में जब पूरे राज्य और देश में महिला सुरक्षा को लेकर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. वीडियो में टूटी हुई कार की खिड़की भी देखी जा सकती है.

प. बंगाल की मुख्यमंत्री-गृहमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी का निशाना

वेस्ट बंगाल बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, अब बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी कोलकाता के दक्षिणी एवेन्यू में बाइक सवार ने दुर्व्यवहार और हमला किया. हमला किए जाने के दौरान वह अपनी जान के डर से लाइव होती हैं. हैरानी है कि प. बंगाल की गृह मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता को महिलाओं के लिए बुरा महौल बना दिया है. उनके सलाहकार महिलाओं को रात की ड्यूटी से दूर रहने के लिए कह रहे हैं.”