Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
मनोरंजन

कोरोना पॉजिटिव हुए एक्टर मोहन जोशी, गोवा के होटल में खुद को किया क्वारंटीन

कोरोना वायरस तेजी से लोगों के बीच पहुंच रहा है। संक्रमण से बचाव के भी कई उपाय लगातार किए जा रहे हैं लेकिन बावजूद इसके ये संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में पहले से ही आ चुके हैं। वहीं अब हिंदी और मराठी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता मोहम जोशी भी कोरोना वायरस का शिका
Share:
कोरोना पॉजिटिव हुए एक्टर मोहन जोशी, गोवा के होटल में खुद को किया क्वारंटीन
Read in your preferred language.

कोरोना वायरस तेजी से लोगों के बीच पहुंच रहा है। संक्रमण से बचाव के भी कई उपाय लगातार किए जा रहे हैं लेकिन बावजूद इसके ये संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में पहले से ही आ चुके हैं। वहीं अब हिंदी और मराठी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता मोहम जोशी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं।
दरअसल अभिनेता मोहन जोशी जोशी गोवा में एक मराठी सीरियल 'अगबाई सुनबाई' की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। खबरों के मिताबिक शूटिंग के दौरान धारावाहिक के चार अन्य सदस्य भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें दो लाइटमैन, आर्ट डिपार्टमेंट का एक सदस्य और एक ड्राइवर शामिल है।
धारावाहिक के सेट पर कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शो की पूरी टीम मुंबई लौट आई है। वहीं कोविड पॉजिटिव आने के बाद मोहन जोशी गोवा के एक होटल में क्वारंटीन हो गए हैं। मोहन जोशी कोरोना वैक्सीन की भी दोनों डोज ले चुके हैं। एबीपी न्यूज से बात करते हुए मोहन जोशी ने कहा कि 'मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज छह मार्च को ली थी और दूसरी डोज 20 अप्रैल को ली थी। अभी मेरी तबीयत ठीक है और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। एक हफ्ते बाद फिर से कोरोना टेस्ट का इंतजार है। निगेटिव होने के बाद मैं गोवा से मुंबई लौट पाऊंगा।'