Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 AM
मनोरंजन

एक्टर जॉन अब्राहम का फूटा गुस्सा, पान मसाला बेचने पर बोले- 'फिटनेस का ज्ञान देते हैं और अभिनेता मौत बांट रहे हैं'

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'वेदा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। अब इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान और अजय देवगन पर निशाना साधा है। दरअसल पान मसाला और गुटखा का एड
Share:
एक्टर जॉन अब्राहम का फूटा गुस्सा, पान मसाला बेचने पर बोले- 'फिटनेस का ज्ञान देते हैं और अभिनेता मौत बांट रहे हैं'
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'वेदा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। अब इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान और अजय देवगन पर निशाना साधा है। दरअसल पान मसाला और गुटखा का एड करने को लेकर जॉन अब्राहम का गुस्सा अजय और शाहरुख समेत टाइगर श्रॉफ पर भी फूटा और उन्होंने कहा कि ये लोग असलियत में मौत बांट रहे हैं।

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जॉन अब्राहम ने कहा कि वह अपने फैंस के लिए रोल मॉडल बनना चाहते हैं और वह कभी भी 'मौत' नहीं बचेंगे। जॉन अब्राहम ने इंटरव्यू में कहा कि लोग फिटनेस के बारे में बात करते हैं और वही लोग पान मसाले का एड करते हैं। जॉन अब्राहम ने कहा, 'मैं अपने सभी को-स्टार्स को बहुत प्यार करता हूं और मैं उनमें से किसी का भी अपमान नहीं कर रहा हूं। मैं यहां अपने बारे में बात कर रहा हूं। मैं मौत नहीं बेचूंगा क्योंकि यह उसूलों का मामला है।' जॉन अब्राहम ने आगे कहा कि मैं उन कंपनियों और उत्पादों को कभी सपोर्ट नहीं करूंगा, जो इन्हें माउथ फ्रेशनर के तौर पर बेचते हैं।