‘पंचायत’ और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी वेब सीरीज में नजर आए एक्टर जीतेंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली लव स्टोरी पर बात की। जीतू ने बताया कि वो छोटे शहर से आते हैं और वहां लोगों को अजीब तरीके से प्यार हो जाता है।
उन्होंने बताया कि उनको एक लड़की पर सिर्फ इसलिए क्रश हो गया क्योंकि टीचर में उसे बुरी तरह से डांट दिया था। एक दो दिनों बाद वो क्रश प्यार बन गया।
यूट्यूबर राज शमानी को दिए एक इंटरव्यू में जीतेंद्र ने कहा, ‘मुझे एक लड़की से बड़े ही अजीब रीजन से प्यार हो गया था। एक दिन वो क्लास में लेट आई तो टीचर ने उसे ज्यादा बुरी तरह डांट दिया। उसकी कुछ ज्यादा ही बेज्जती हो गई। मैं उस वक्त टॉपर था, तो मुझे लगा कि शायद उसकी जगह मैं होता तो मेरी इतनी डांट नहीं पड़ती।
एक-दो दिन बाद वो लड़की क्रश बन गई और मुझे प्यार हो गया। वो क्रश काफी वक्त तक रहा और मैं उसे अलग ही नजरों से देखता था कि यह मेरा लाइफटाइम लव है।’
जीतेंद्र ने आगे कहा, ‘छोटे शहरों में आपको किसी से प्यार करने के और किसी पर क्रश होने के आपको इसी तरह के अजीब रीजन मिलेंगे। जहां को-एड स्कूल कम होंगे और जहां लड़के और लड़कियों को अलग-अलग सेक्शन में रखा जाएगा। अगर आप इस तरह के माहौल में पले-बढ़े हैं तो आपको ऐसे की कारणों से प्यार हो जाता है।’
जीतू ने इस मौके पर आईआईटी खड़गपुर के अपने एक दोस्त का किस्सा भी शेयर किया। एक्टर ने कहा- ‘हम एक बार ट्रेन से जयपुर से कोलकाता जा रहे थे। हमारे 12 दोस्तों के ग्रुप में एक लड़की भी थी जिसको दिवाली ब्रेक के बाद नया लैपटॉप मिला था।
हम सभी उसके लिए बहुत खुश थे पर अगली सुबह उसका लैपटॉप चोरी हो गया। वो लड़की रो रही थी और मेरे दोस्त को उससे प्यार हो गया। आज तक प्यार है उसको उस लड़की से, वो कभी मूव ऑन ही नहीं कर पाया।’
वर्कफ्रंट पर जीतेंद्र जल्द ही वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में नजर आएंगे। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसके अलावा वो ‘कोटा फैक्ट्री’ के अगले सीजन में भी नजर आएंगे।
मनोरंजन
‘पंचायत’ और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी वेब सीरीज में नजर आए एक्टर जीतेंद्र कुमार ने अपनी पहली लव स्टोरी पर बात की
‘पंचायत’ और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी वेब सीरीज में नजर आए एक्टर जीतेंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली लव स्टोरी पर बात की। जीतू ने बताया कि वो छोटे शहर से आते हैं और वहां लोगों को अजीब तरीके से प्यार हो जाता है। उन्होंने बताया कि उनको एक लड़की पर सिर्फ इसलिए क्रश हो गया क्योंकि टीचर में उसे बुरी तर
Read in your preferred language.