Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
मनोरंजन

नहीं रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभा रहे अभिनेता घनश्याम नायक, निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

सब टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभा रहे अभिनेता घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. घनश्याम नायक बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. घनश्याम नायक (Ghanshyam
Share:
नहीं रहे  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभा रहे अभिनेता घनश्याम नायक, निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
Read in your preferred language.

सब टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभा रहे अभिनेता घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. घनश्याम नायक बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहे हैं. इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने भी नट्टू काका को श्रद्धांजलि दी है.

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने सोशल मीडिया पर घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के साथ की अपनी आखिरी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है. मुनमुन ने लिखा, 'पहली तस्वीर तब की है, जब मैं उनसे आखिरी बार मिली थी. विषम परिस्थितियों में उनकी लड़ाई की भावना प्रेरणादायक शब्द मुझे सबसे ज्यादा याद हैं. उन्होंने कीमो से उबरने के बाद अपना उच्चारण बिल्कुल सही स्पष्ट है, ये दिखाने के लिए हमें संस्कृत के 2 श्लोक सुनाए थे हमने सेट पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था. हमारे सेट, हमारी यूनिट हमारी टीम के बारे में कहने के लिए उनके पास हमेशा सबसे अच्छी बातें होती थीं. यह उनका दूसरा 'घर' था. वह मुझे प्यार से 'डिकरी' कहकर बुलाते थे मुझे अपनी बेटी मानते थे. उन्होंने हम सभी के साथ इतनी खुशी शेयर की. मुझे याद है कि वह अपने बचपन के संघर्ष की कहानियों को शेयर करते थे. वो जीवन भर एक प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं. मैं उन्हें बिल्कुल वास्तविक बोलते समय बेहद क्यूट लगने वाले व्यक्ति के रूप में याद रखूंगी.'