Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
मनोरंजन

रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी नहीं रहें', हार्ट अटैक के बाद दुनिया को कहा अलविदा

  टेलीविजन जगत के मशहूर मैथालॉजिकल शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अरविंद (Arvind Trivedi Passes Away) के निधन से मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर है। रामानंद सागर की रामायण
Share:
रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी  नहीं रहें', हार्ट अटैक के बाद दुनिया को कहा अलविदा
Read in your preferred language.

 टेलीविजन जगत के मशहूर मैथालॉजिकल शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अरविंद (Arvind Trivedi Passes Away) के निधन से मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर है।

रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुए त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात हार्ट अटैक की वजह से एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अरविंद के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।

'रामायण' में रावण के किरदार ने अरविंद त्रिवेदी को हमेशा के लिए अमर कर दिया। बीते लॉकडाउन में फैंस की डिमांड पर इस शो को दोबारा प्रसारित किया गया था, जिसने पहले की ही तरह खूब वाहवाहियां और टीआरपी बटोरी। उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया। ये शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक प्रसारित रहा और फैंस को खूब एंटरटेन किया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में जन्में अरविंद त्रिवेदी ने तकरीबन 300 से ज्यादा हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। त्रिवेदी साल 2002 में सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के एक्टिंग चेयरमैन बनाए गए थे। इसके उलट वो साल 1991 में बीजेपी की टिकट पर सांसद बने और पांच साल तक पदभार संभालते देखे गए थे।